गैजेट्स

Mi ने लॉन्च किया Hypersonic 20,000mAh पावर बैंक,जानें फीचर्स

Xiaomi ने भारत में Mi HyperSonic Power Bank लॉन्च किया है।यह 20,000mAh की एक पॉवरफुल बैटरी के साथ आता है। इस पावरबैंक की सबसे खास बात ये है कि, ये किसी भी डिवाइस को बेहद तेजी से चार्ज कर देगा। इसका इस्तेमाल स्मार्टफोन और लैपटॉप दोनों को फास्ट चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। यह लगभग 1 घंटे की चार्जिंग में एक सामान्य 4500mAh स्मार्टफोन की बैटरी को चार्ज कर सकता है। यह 45W पर एक लैपटॉप को फास्ट चार्ज भी कर सकता है और पावर डिलीवरी 3.0 सपोर्ट के साथ आता है। Mi HyperSonic Power Bank को मी इंडिया वेबसाइट पर वर्तमान में पावर बैंक को क्राउडफंड किया जा रहा है। यह पॉवर बैंक अभी क्राउडफंडिंग अभियान के तहत 3,499 रुपए में बिकेगी लेकिन अभियान खत्म होने के बाद इसकी कीमत 4,999 रुपए हो जाएगी। इसे एकमात्र मैट ब्लैक कलर में पेश किया गया है। इस पॉवर बैंक की शिपिंग 15 सितंबर से शुरू होगी।

Mi HyperSonic Power Bank स्पेसिफिकेशन्स (Specifications)
Mi HyperSonic Power Bank में 20,000mAh कैपेसिटी वाली लिथियम पॉलीमर बैटरी है। यह अधिकतम 50W चार्जिंग स्पीड दे सकता है। इसमें दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यूएसबी टाइप-ए पोर्ट ड्यूल कनेक्शन मोड में 15W का आउटपुट हरेक डिवाइस में दे सकता है। वहीं सिंगल रूप से यह पॉवर बैंक 22.5W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्रदान कर सकता है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट पावर डिलीवर (पीडी) 3.0 को भी सपोर्ट करता है।

Mi HyperSonic Power Bank में लो पावर चार्जिंग मोड है जिसे पावर बटन को डबल-टैप करके एक्टिवेट किया जा सकता है। यह उन डिवाइस को सुरक्षित रूप से चार्ज करता है जिनमें कम-पावर आउटपुट होता है, जैसे कि ब्लूटूथ हेडसेट, फिटनेस बैंड और स्मार्टवॉच आदि।

इसके कुछ खास फीचर्स
Mi HyperSonic Power Bank को 45W चार्जिंग सपोर्ट की बदौलत लगभग 3 घंटे 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। Xiaomi का कहना है कि वह Lenovo L480 लैपटॉप को 2 घंटे 27 मिनट में, Mi 11X Pro को 1 घंटे 5 मिनट में और Mi Watch Revolve को 2 घंटे 20 मिनट में चार्ज कर सकता है। पावर बैंक में 16-लेयर चिप प्रोटेक्शन बिल्ट-इन है और यह भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) प्रमाणित है।

बिल्ट-इन प्रोटेक्शन के मामले में, Mi हाइपरसोनिक पावर बैंक temperature resistance, ओवर-वोल्टेज प्रोटेक्शन, शटडाउन प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रोटेक्शन, शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन और बहुत सारे फीचर्स के साथ आता है। इसका डाइमेंशन157.3×73.5×27.5mm है।

 

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button