खेल

इंडिया हॉकी टीम से जगी पदक की उम्मीद, एकतरफा मुकाबले में स्पेन को 3-0 से दी शिकस्त

खेल : टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) ट्रैक पर लौटती नजर आ रही है और पदक (medal) जीतने की उम्मीद बरकरार रखी है । भारत (India) ने आज अपने तीसरे हॉकी मैच में स्पेन (Spain) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मैच जीत लिया है। मैच के दौरान भारत ने ताबड़तोड़ हॉकी खेली। टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे रूपिंदरपाल सिंह (Rupinderpal Singh) ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए सबसे ज्यादा गोल दागे। वहीं रुपिंदर के अलावा सिमरनजीत सिंह (Simranjit Singh) ने भी एक किया।

टीम इंडिया के तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे प्रतिद्वंदी स्पेन की एक न चली। भारत को इस मुकाबले में जीत दिलाने में रुपिंदर पाल और सिमरनजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम इंडिया की तरफ से रुपिंदर पाल ने दो और सिमरनजीत ने एक गोल दागा। इससे पहले भारत को दूसरे हॉकी मैच में आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ 7-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अपने पहले हॉकी मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड (New Zealand) पर जीत दर्ज की थी। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था।





शुरूआती क्वार्टर में तो टीम इंडिया ने विपक्षी टीम पर पूरी तरह से दबाव बनाए रखा। खेल के 14वें मिनट में सिमरनजीत सिंह शानदार फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। अगले ही मिनट भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया, जिसपर रूपिंदर पाल सिंह ने गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में स्पेनिश टीम ने आक्रामक हॉकी खेलते हुए तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए. लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने विरोधी टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

इसके बाद तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाई। हालांकि दिलप्रीत सिंह और सुमित के पास गोल करने का मौका था, लेकिन स्पेनिश गोलकीपर (spanish goalkeeper) ने दो शानदार बचाव किए। चौथे एवं आखिरी क्वार्टर के छठे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस मौके को रूपिंदर पाल सिंह ने गोल में तब्दील कर भारत को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button