मध्यप्रदेश

बागेश्वर धाम से विवाह रचाना चाहती है MBBS छात्रा, कामना पूरी करने गंगोत्री धाम से निकली पदयात्रा पर

शिवरंजनी तिवारी मध्यप्रदेश के ही सिवनी जिले की रहने वाली हैं। वह जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। शिवरंजनी ने खैरागढ़ से आठ साल तक संगीत की शिक्षा हासिल की है। शिवरंजनी चार साल की उम्र से भजन गा रही हैं।

छतरपुर। छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बीते कुछ समय लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब वह एक बार फिर शादी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इतना ही नहीं बागेश्वर धाम के साथ शादी करने की कामना को पूरी करने के लिए एक एमबीबीएस छात्रा पदयात्रा पर निकली है। छात्रा का नाम शिवरंजनी तिवारी बताया जा रहा है। शिवरंजनी श्री गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम तक सिर पर गंगा जल का कलश लेकर पदयात्रा शुरू की है। उन्होंने बताया कि हम गुरुदेव के आदेश पर गंगोत्री से बागेश्वर धाम के लिए निकले हैं। वह 16 जून को बागेश्वर धाम पहुंचेंगी। उनकी पदयात्रा का वीडियो भी खूब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि हमने अपनी कामना बालाजी के सामने रख दी है। 16 जून को बागेश्वर धाम में इसके बारे में बताएंगे।

बता दें कि शिवरंजनी तिवारी मध्यप्रदेश के ही सिवनी जिले की रहने वाली हैं। वह जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। शिवरंजनी ने खैरागढ़ से आठ साल तक संगीत की शिक्षा हासिल की है। शिवरंजनी चार साल की उम्र से भजन गा रही हैं। उनकी मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज सुनकर भक्त भावविभोर हो उठते हैं। बता दें, शिवरंजनी एक यूट्यूबर और भजन गायिका हैं। वह अपने आपको सेलिब्रिटी भी बता रही हैं। अभी हाल ही में यात्रा के दौरान वह इलाहाबाद एवं चित्रकूट में संतों के साथ देखी गई थी, जल्द ही वह बागेश्वर धाम पहुंचने वाली है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”https://www.webkhabar.com/” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

शादी की चर्चा पर दिया गोलमोल जवाब
शिवरंजनी तिवारी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि ये मेरी कामना है या नहीं, ये सिर्फ मेरे बालाजी सरकार जानते हैं। विवाह के बारे में सिर्फ बालाजी सरकार को ही पता है। इसके बारे में जो भी सच्चाई है, इसे लेकर हम सभी लोग 16 जून को बागेश्वर धाम से लाइव आएंगे। वहां से हम लाइव बता देंगे कि हमारी कामना क्या है। वहीं जब मीडिया ने लड़की से शादी की चर्चा पर सवाल किया तो, उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि बागेश्वर धाम सरकार सब जानते हैं, जो होगा समय आने पर बताया जाएगा।

शास्त्री की कथा सुनकर हो गई थी मंत्रमुग्ध
शिवरंजनी तिवारी ने कहा कि मैं 2021 से बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को फॉलो कर रही हूं। उनकी कथा सुनकर मैं पहली बार में ही मंत्रमुग्ध हो गई थी। शिवरंजनी ने कहा कि मैं भी भागवत कथा कहती हूं। उन्होंने कहा कि उनकी तीन बड़ी घोषणाएं हमें प्रभावित करती हैं। उनमें एक कैंसर अस्पताल की घोषणा है। किसी भी डॉक्टर के लिए इससे बड़ी खुशी नहीं होगी। वहीं अब बागेश्वर धाम के शुभचिंतकों को उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार है, कि क्या 16 जून को शिवरंजनी तिवारी के धाम पहुंचने पर बागेश्वर महाराज की शादी पर से पर्दा उठ जाएगा, या फिर सस्पेंस बरकरार रहेगा। जैसा कि पहले प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी जी से शादी करने का सस्पेंस चल रहा था।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button