मनोरंजन

Vicky Kaushal की Sam Bahadur में इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों कटरीना कैफ (Katrina Kiaf) संग अपनी शादी के कारण चर्चा में हैं,वही अब उनकी अप‍कमिंग फिल्‍म ‘ सैम बहादुर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।देश के सबसे महान वॉर हीरोज में शुमार फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायॉपिक (Sam Manekshaw Biopic) में विक्‍की कौशल लीड रोल प्‍ले कर रहे हैं, हाल ही में खबर आई है कि, फिल्म ‘सैम बहादुर’ की कास्ट को फाइनलाइज कर लिया गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल के के साथ अभिनेत्री फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) नजर आएंगी। सान्या मल्होत्रा फिल्म में विक्की की पत्नी बनेंगी, वहीं फातिमा सना शेख इंदिरा गांधी बनेंगी।

विक्की कौशल ने दी जानकारी
विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की कास्ट को फाइनलाइज कर लिया गया है। फिल्म में विक्की के अपोजिट फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी। इसकी जानकारी विक्की कौशल ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दी है। विक्की कौशल द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में विक्की के साथ सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख और मेघना गुलजार नजर आ रहीं हैं।

विक्की ने किया दोनों का वेलकम
विक्की कौशल ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, ये हमारे लिए बहुत ही खास दिन है, क्योंकि आज हम अपनी डायरेक्टर मेघना गुलजार का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और लीडिंग लेडीज का वेलकम कर रहे हैं। सान्या मल्होत्रा का बतौर सिलो मानेकशॉ और फातिमा सना शेख का बतौर श्रीमती इंद्रिरा गांधी सैम बहादुर फैमिली में स्वागत है।

सान्‍या बनेंगी ‘सिल्‍लू मानेकशॉ’, फातिमा बनेंगी इंदिरा गांधी
‘SAM बहादुर’ में विक्की कौशल जहां सैम मानेशॉ का किरदार निभाएंगे, वहीं सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी ‘सिल्लू’ के किरदार में नजर आएंगी। फील्‍ड मार्शल मानेकशॉ ने कई मौकों पर यह कहा था कि उनकी पत्‍नी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। फिल्‍म में फातिमा सना शेख देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी।

फातिमा सना शेख ने जताई फिल्म से जुड़ने की खुशी
फातिमा सना शेख कहती हैं, “मैं सैमबहादुर परिवार में शामिल होकर और भारतीय इतिहास की सबसे प्रभावशाली और चर्चित महिलाओं में से एक की भूमिका निभाने की चुनौती को लेकर बहुत खुश हूं। जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित किया वह जुनून था जिसके साथ निर्माता इस फिल्म के माध्यम से उनकी स्मृति और विरासत का सम्मान करने की उम्मीद कर रहे हैं। ”

बेबाकी और बहादुरी के लिए मशहूर थे मानकेशॉ
भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ को सैम बहादुर कहकर भी बुलाया जाता था। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारतीय सेनाओं की अगुआई की थी और भारत ने ये युद्ध जीता था। उन्हें पद्मविभूषण और फिर बाद में फील्ड मार्शल की उपाधि से नवाजा गया। उनके बारे में एक दिलचस्प किस्सा भी है। वो बिना लाग-लपेट के अपनी बात कहते थे। उन्होंने एक बार इंदिरा गांधी को मैडम कहने से मना कर दिया था। मानकेशॉ ने कहा था कि वो इंदिरा गांधी को प्राइम मिनिस्टर ही कहेंगे।

1971 के युद्ध के हीरो थे सैम मानेकशॉ
इसी साल 3 अप्रैल को सैम मानेकशॉ के जन्मदिन पर फिल्‍म के टाइटल ‘SAM बहादुर’ की घोषणा हुई थी। जबकि 13 दिसंबर को मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) के जन्‍मदिन पर सान्‍या और फातिमा की फिल्‍म में कास्‍ट‍िंग को लेकर घोषणा की गई है। साल 1971 की जंग के नायक फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को ‘सैम बहादुर’ नाम से पुकारा जाने लगा था। सैम मानेकशॉ ने अपने 40 साल के मिलिट्री करियर में 5 लड़ाइयों में न सिर्फ हिस्‍सा लिया था, बल्‍क‍ि सबसे आगे देश के प्रहरी बनकर चट्टान की तरह खड़े नजर आए थे। वह इंडियन आर्मी के पहले ऐसे अधिकारी थे जिनका प्रमोशन फील्ड मार्शल की पोस्ट पर हुआ था। दिलचस्प बात यह भी है कि इस साल 1971 के युद्ध के 50 साल भी पूरे हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button