खाना खजाना

गर्मियों की खास डेजर्ट आम का हलवा,खाएंगे तो सब खाते रह जाएगे

आम एक मौसमी फल है गर्मियों के मौसम में सबसे ख़ास आम (Mango) ही है। आम फलों का राजा होता है और अपने स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यू तो आप ने आम का सेवन कई तरह से किया होगा आम पन्ना, आम की सब्जी और आम की स्मूदी आदि। क्या आपने कभी घर पर ताजे, रसीले आमों से बना मैंगो हलवा (Mango Halwa) ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मैंगो हलवा (Mango Halwa) की रेसिपी (Recipe)। इसे आप कभी भी खा सकते हैं। डिनर (Dinner) के बाद आप इसे डेजर्ट के रूप में भी सर्व कर सकते हैं। फटाफट बनने वाली यह रेस‍िपी आपको यकीनन पसंद आएगी।

आम का हलवा बनाने के लिए सामग्री: (Ingredients for making Mango Halwa:)
-सूजी-1 1/2 कप
– घी-1 कप
– आम का गूदा-2 कप
– दूध-1 1/2 कप
– ड्राई फ्रूट्स-1 कप
– इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
– मैंगो एसेंस-1/2 चम्मच

आम का हलवा बनाने की विधि: (Method to make Mango Halwa:)
-आम का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले पैन को आंच पर चढ़ाएं. अब इसमें देसी घी डालकर गर्म कर लें। जब घी गर्म हो जाए तब इसमें सूजी डालकर बीच-बीच में चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लीजिए. ध्यान रहे सूजी पैन में लगे नहीं।
-अब पैन में आम का पल्प यानी गूदा और दूध को डालकर कुछ देर चमचे से चलाते हुए पका लीजिए।

– करीब 7 मिनट बाद इस हलवे में बाकी अन्य चीजों को भी डालकर पकाएं. 3 से 4 मिनट बाद गैस बंद कर दें।

– अब इस हलवे को एक सर्विंग प्लेट में निकालकर ऊपर से केसर के रेशे, ड्राई फ्रूट्स और घी डालकर सर्व करें।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button