दुखद खबर: दिल का दौरा पड़ने से मंदिरा के पति राज का निधन
ताजा खबर : मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Bollywood actress Mandira Bedi) घर पर एक बहुत दुखी करने खबर सामने आई है। मंदिरा के पति राज कौशल (Mandira’s husband Raj Kaushal) को दिल का दौरा (heart attack) पड़ जाने के कारण आज सुबह उनका निधन हो गया है। राज कौशल ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन फिल्मों, ‘प्यार में कभी कभी (sometimes in love)’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ (Who is Anthony?) का निर्देशन किया है। मंदिरा और राज की पहली मुलाकात 1996 में हुई और फिर दोनों ने 1999 में शादी कर ली। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।
राज के निधन पर इन्होंने जताया शोक
फिल्म डायरेक्टर ओनिर (film director Onir) ने राज के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बहुत जल्दी चले गए। हमने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर राज कौशल को आज सुबह खो दिया है। बेहद दुखद। वो मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल (movie my brother nikhil) के प्रोड्यूसर्स में से एक थे। उन सभी लोगों में से एक थे जिन्होंने हमारे विजन पर भरोसा किया और हमें सपोर्ट किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। फिल्ममेकर रोनी स्क्रूवाला (Ronnie Screwvala) ने राज के आकस्मिक निधन पर हैरानी जताई है। रोनी ने राज के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
कौन थे राज कौशल?
राज कौशल पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। राज ने अपना करियर बतौर कापीराइटर शुरू किया था। बाद में उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा। राज कौशल ने एंथनी कौन है, शादी का लड्डू, प्यार में कभी कभी जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी। वहीं माई ब्रदर… निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी को राज ने प्रोड्यूस भी किया था। राज ने कई एड फिल्में बनाई थीं। मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी फरवरी 1999 में हुई थी। 19 जून 2011 को मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था। पिछले साल 2020 में मंदिरा बेदी और राज ने 4 साल की लड़की को गोद लिया था। जिसका नाम तारा बेदी कौशल है।