ताज़ा ख़बर

यूपी के गोंडा का मामला: आसाराम के आश्रम से मिला तीन दिन से लापता युवती का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

गोंडा। यौन शोषण के आरोप में बीते कई सालों से जेल में बंद आसाराम बापू के उत्तरप्रदेश के गोंडा स्थित आश्रम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरसअल आसाराम के आश्रम में नाबालिग लड़की का शव मिला है। लड़की की उम्र करीब 13-14 साल बताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लाश आश्रम के अंदर काफी दिनों से खड़ी एक कार में मिली है। लाश बरामद करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विमौर का है. यहां आसाराम का आश्रम है। बालिका 5 अप्रैल से लापता थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की निवासिनी लगभग पन्द्रह वर्षीय खुशी पांडेय पुत्री मनोज कुमार मंगलवार से घर लापता थी।





काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चल सका तो गुरुवार को घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह तीन से चार बजे के बीच पुलिस ने आश्रम से शव बरामद कर लिया। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा था। शव बरामदगी के बाद पुलिस आश्रम से कई लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव बरामद वाले कार के बारे में भी पुलिस पडताल कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

तीन वर्ष से गायब है पिता
लडकी का पिता भी पिछले तीन वर्षों से रहस्मय तरीके से गायब हो गया था। पुलिस उसके बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आश्रम में ताला लगा दिया गया है। किसी को भी आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

बाप-बेटे पर लगा था रेप का आरोप
वहीं आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं पर सूरत की रहने वाली दो बहनों ने बलात्कार का आरोप लगाया था। जिसमें बड़ी बहन ने आसाराम पर जबकि छोटी बहन ने नारायण साईं पर बलात्कार का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में आसाराम के खिलाफ चार्जशीट भी फाइल कर दी थी। हालांकि इस मामले में ट्रायल पिछले लम्बे वक्त से नहीं हो रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button