मनोरंजन

करण के इस शो पर नजर आएंगे मलाइका और अर्जुन, फैंस खबर सुनकर हुए खुश

मुंबई – करण जौहर इन दिनों अपने शो कॉफी विद करण के सातवे सीजन की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस शो करण बॉलीवुड की मशूहर हस्तियों के साथ उनके कैरियर और निजी जीवन को लेकर हंसी मजाक करते हुए नजर आते हैं। इस शो से जुड़ी खबर मिली है कि कॉफी विद करण के अपडेट गेस्ट लिस्ट में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नाम भी बतौर कपल शामिल किया गया है। दोनों इससे पहले भी शो में करण जौहर के सवालों का जवाब दे चुके हैं। लेकिन यह पहली बार होगा जब दोनों बतौर कपल इस शो में शामिल होंगे।

पहले शो में नजर आएंगे रणवीर और आलिया

हाल ही में शादी करने वाले रणवीर कपूर और आलिक भट्ट कॉफी विद करण के सातवें सीजन के पहले गेस्ट होंगे। जानकारी मिली है कि शो में रॉकी और रानी की कहानी का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही जाहन्वी कपूर और सारा अली खान भी अपने शो की शूटिंग पूरी कर चुके है। वहीं टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म लाइगर के लिए कोस्टार अनन्या पांडे के साथ इस शो पर आने जा रहे है। जानकारी मिली है कि साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इस शो से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है।

टीवी पर नहीं आएगा शो – जौहर

करण जौहर ने अपने इस शो की जानकारी भी फैंस के साथ अतरंगी तरीके से की थी। पहले करण जौहर ने घोषणा करते हुए कहा कि अब उनका शो टीवी पर नजर नहीं आएगा। वहीं कुछ देर बाद करण जौहर ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शो आने की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की। करण जौहर के फैंस को जैसे ही यह जानकारी मिली वे खुश हो गए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button