खाना खजाना

रस भरे आमों से बनाएं आम Phirni

गर्मियों का मौसम हो और आम की बात न हो ये हो ही नहीं सकता। गर्मियों में हर जगह आम की बाहर रहती है इससे शेक, अचार, आइस्क्रीम आदि भी बनती है। मगर क्या क्या आप जानते हैं इससे मैंगो फिरनी भी बनाई जा सकती है? मैंगो फिरनी एक बेहतरीन क्रीमी इंडियन डिजर्ट रेसिपी (Creamy Indian Dessert Recipe) है जिसे मीठे आम और चावल से बनाया जाता है। मैंगो फिरनी (Mango Firni) नॉर्थ ​इंडियन डिजर्ट (North Indian Desert) फिरनी का बहुत ही बढ़िया वैरीएशन है। रसोई में अपना जादू दिखाने के लिए आम फिरनी की रेसिपी का उपयोग करें और घर पर एक जायकेदार मिठाई का लुफ्त उठायें। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…

सामग्री
मैंगो पल्प- 2 कप
चावल- 10 बड़े चम्मच
फुल फैट दूध- 1,1/2 लीटर
चीनी- 15 बड़े चम्मच
केसर- 1चुटकी (दूध में भिगोया हुआ)
इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

गार्निश (garnish) के लिए
ड्राई फ्रूट्स- आवश्यकता अनुसार (कटे हुए)
आम- आवश्यकता अनुसार (कटा हुआ)

विधि
– सबसे पहले चावल धोकर 1 घंटा पानी में भिगोएं।
– अब चावल को छानकर मिक्सी में पीस कर मोटा पेस्ट बनाएं।
– पैन में दूध गर्म करें।
– दूध में एक उबाल आने पर चावल का पेस्ट, केसर और चीनी मिलाएं।
– इसे बीच-बीच चलाते हुए धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
– पकने के बाद फिरनी को ठंडा करके इसमें आम का पल्प मिलाएं।
– फिरनी को सेट करने के लिए 1 घंटे तक फ्रिज में रखें।
– तैयार मैंगो फिरनी को सर्विंग डिश में निकाल ड्राई फ्रूट्स या आम से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए