खाना खजाना

घर बैठे मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लच्छेदार पराठा, लच्छा पराठा

लच्छा पराठा (Lachha Paratha) वैसे एक पंजाबी व्यंजन (punjabi cuisine) है। इसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है और तंदूर या तवा दोनों पर सेका जा सकता है। पारम्परिक तौर पर यह बिना मसालों और बिना किसी भरावन के बनाया जाने वाला एक सादा लेकिन स्वादिष्ट पराठा है और आप ने इसे रेस्तरां या फिर किसी पार्टी में ही खाया होगा । मगर इस बार इसे घर पर बना कर देखें। रोज बनने वाले पराठों से इसका जायका कुछ अलग होता है। इसे घर पर बनाना काफी आसान है। इसे आप अपनी पसंद की किसी भी मेन डिश के साथ लंच या डिनर (Lunch or Dinner) के समय भी बना सकते हैं। इसका स्‍वाद घर में सबका दिल जीत लेगा। आइए जानें लच्छा पराठा बनाने की विधि-

लच्छा पराठा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for making Lachha Paratha)
1 ½ कप गेहूं का आटा (अट्टा)
½ कप मैदा
नमक स्वादअनुसार
2 बड़े चम्मच तेल
आवश्यकतानुसार पानी

लच्छा पराठा बनाने की विधि (How to make Lachha Paratha)

– एक कटोरे में, अटा, मैदा और नमक मिलाएं।  तेल मिलाएं और अपने हाथों का उपयोग करके इसे मिक्स करें। आवश्यकतानुसार पानी डालें और नरम आटा गूंध लें।

– फ्लोर पर थोड़ा आटा छिड़कें। अब आटे की लोई लें, इसे पतले आकार में बेलें।

– अब रोटी की परत के ऊपर तेल लगाएं। और इसे मोड़े। मोड़ने के बाद अब आटे को फिट से गोल आकार दें। गोल आकार देने के बाद अब इसमे फिर से तेल लगाएं. और इसे फिर बेलें।

– अब इस रोटी को मध्यम आंच वाले तवे पर रख दें। एक साइड पकने पर इसमें तेल लगाएं. और पराठा बना लें। दोनों साइड से पकने के बाद पराठे  को गैस से निकाल लें।

– गर्मागर्म सब्जी के साथ इसे परोसें।

 

 

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button