मध्यप्रदेश

भोपाल में आयकर की बड़ी कार्रवाई: चूड़ी और जमीन कारोबारी की 225 बेनामी संपत्तियां की अटैच

  • अगस्त 2020 में पियूष गुप्ता के कई ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

भोपाल। प्रदेश में बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई का अब तक का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। आयकर विभाग ने राजधानी के चूड़ी और जमीन कारोबारी पीयूष गुप्ता की लगभग 125 करोड़ रु. बाजार मूल्य की 225 बेनामी संपत्तियां अटैच कर दी हैं। ये संपत्तियां भोपाल और मप्र के अन्य जिलों के अलावा मुंबई के गोरेगांव, आगरा, गोवा में हैं। करीब 265 एकड़ रबके की जमीनें मिली हैं, इनमें 45 प्लॉट, दुकान और फ्लैट भी शामिल हैं। बता दें कि विभाग ने पिछले साल अगस्त 2020 में गोल्डन कंपनी के मालिक पीयूष गुप्ता के कई ठिकानों पर छापा मारा था।

इसमें जब्त दस्तावेजों से खुलासा हुआ था कि गुप्ता ने अपने कुछ कर्मचारियों के नाम से करोड़ों रुपए की संपत्तियां खरीदी हैं। जबकि कर्मचारियों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया था। आयकर सूत्रों के मुताबिक गुप्ता की कंपनी में कई रिटायर्ड अफसरों के निवेश का भी पता चला है। फिलहाल उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।





30 संपत्तियां, इनमें जमीन, घर, फ्लैट भी
जानकारी के मुताबिक यह बेनामी संपत्तियां 30 अलग-अलग लोगों के नाम से खरीदी गई थीं। इनमें ज्यादातर गुप्ता की कंपनी के कर्मचारी हैं। इसके अलावा कई जमीनें रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई थी। भोपाल में सिविल लाइन, एमपी नगर, श्यामला हिल्स, सिग्नेचर रेजीडेंसी, बीडीए कॉलोनी समेत शहरों से सटे 40 गांवों में जमीनें खरीदी गईं। इन सभी संपत्तियों की खरीदी के लिए 8 बैंकों के करीब 35 से अधिक बैंक खातों से भुगतान किया जाना पाया गया है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें