मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चन्द्रपुरा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसी गरीब को सताया तो मकान तोड़कर मैदान बना दूंगा।
भोपाल/चन्द्रपुरा – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अदांज इन दिनों कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है। आमतौर पर शांत रहने वाले सीएम शिवराज असामाजिक तत्वों के लिए काल बनें हुए हैं। कानून का पालन न करने वाले कानून को मजाक समझने वालों को शिवराज कह रहे हैं कि अगर किसी गरीब को सताया तो मकान तोड़कर मैदान बना दूंगा। चंद्रपुरा में मुख्यमंत्री शिवराज के संबोधन के प्रमुख अंश—–
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की चेतावनी
आज मैं यह साफ कह रहा हूं यहां चंद्रपुरा में भी कह रहा हूं।
मध्यप्रदेश में जितने गुंडे और अपराधी हैं वह भी सुन ले!
अगर गरीब कमजोर की तरफ हाथ उठा तो, मकान खोदकर मैदान बना दूंगा। चैन से नहीं रहने दूंगा।
मेरे बहनों और भाइयों किसी को डरने की जरूरत नहीं है कमजोरों के साथ शिवराज सिंह चौहान खड़ा है ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार खड़ी है
जो मेरे भाई बहन यहां बैठे हैं उनको पूरी तरह से सुरक्षा देने की जवाबदारी सरकार की है आप चिंता ना करें।
किसी को कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है।
एक जमाना था जब मैं मुख्यमंत्री बना था, तब चंबल के बीहड़ों में चारों तरफ डाकुओं का आतंक था।
तब हमने तय कर दिया था कि मध्यप्रदेश की धरती पर या तो डाकू रहेंगे या शिवराज रहेगा, दोनों एक साथ नहीं रह सकते।
अब एक भी डाकू नहीं बचा है, कोई डकैत को हमने बचने नहीं दिया।
कोई खमरिया अकेले का ना सोचे…. शहडोल में आप देख सकते हैं क्या कार्रवाई हुई है।
सिवनी और श्योपुर में बुलडोजर चला है जावरा में हमने मकान खोदकर मैदान बना दिए।
गुंडागर्दी करने वालों मध्यप्रदेश की धरती पर तुम्हारा अस्तित्व मिटा दिया जाएगा।
त्रस्त कर दिए जाएंगे, कुचल दिए जाएंगे।