ताज़ा ख़बर

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा बोले, खरगोन मामले में ट्वीट करने वाले दिग्विजय सिंह जाएंगे जेल

भोपाल – खरगौन मामले में गलत ट्वीट करने वाले राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मामले में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्वीट मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा गलत ट्वीट कर उन्माद फैलाने वाले दिग्विजय सिंह जेल जरूर जाएंगे। वहीं इस मामले में दिग्विजय सिंह ने भले ही माफी मांग ली है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि – एक नहीं एक लाख केस दर्ज हो जाएं, मुझे अफसोस नहीं।

गृहमंत्री ने कहा – कांग्रेस के साफ्ट हिंदुत्व की पोल खुली

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि – धार्मिक उन्माद फैलाने वाले ट्वीट पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के ‘साफ्ट हिंदुत्व’ की पोल खोल दी है। इसलिए कमल नाथ के पूजा-पाठ वाले बयानों का सच क्या है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। दिग्विजय सिंह पर जिस तरह उनकी ही पार्टी के विधायक ने सवाल उठाएं हैं, उस पर यही कहा जा सकता है कि उनकी वफा का चर्चा ही ऐसा कि खुद अपनी वफा से शर्मा रहे हैं। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि खरगोन से पलायन की खबरें असत्य और पूरी तरह से भ्रामक हैं।

मस्जिदों में सीसीटीवी लगाने पर बोले गृहमंत्री

गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि – मस्जिदों पर सीसीटीवी लगाने की भोपाल शहर काजी की पहल अच्छी है। अगर किसी कदम से भ्रम दूर होता है और परस्पर विश्वास बढ़ता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बहुत से पर्व आ रहे हैं। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश के सभी जिले अलर्ट मोड़ पर हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एहतियातन सभी सम्मानित मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार के जिलों में व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button