गरुड़ पुराणधर्म

छिपकली, सांप या चमगादड़ बनती है ऐसी महिलाएं

गरुड़ पुराण में इंसान के जीवन से लेकर मृत्यु के बाद तक के सफर के बारे में कई बाते बताई गई है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु और गरुड़ पक्षी के बीच हुई बातचीत के विषय में बताया गया है।

धर्म डेस्क : गरुड़ पुराण में इंसान के जीवन से लेकर मृत्यु के बाद तक के सफर के बारे में कई बाते बताई गई है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु और गरुड़ पक्षी के बीच हुई बातचीत के विषय में बताया गया है। इसमें जन्म, मृत्यु और मृत्यु के बाद की घटनाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन मिलता है। साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि मनुष्य को उसके कर्मों के हिसाब से ही फल की प्राप्ति होती है।

इसके अलावा गलत काम करने वाले स्त्री-पुरुष के संबंध में भी बताया गया है। जो स्त्री-पुरुष गलत काम करते है। उन्हें नर्क की यातनाएं भोगनी पड़ती है। साथ ही अगले जन्म में ऐसे व्यक्ति विचित्र और जहरीले प्राणियों की योनि में जन्म लेते है।

 

ऐसे स्त्री-पुरुष बनते हैं पाप के भोगी

  • गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसे पुरुष जो किसी महिला का शीरीरिक शोषण करते हैं। उन्हें नर्क में जगह मिलती है। साथ ही ऐसे पुरुष अगले जन्म में अजगर बनते हैं।
  • जो पुरुष अपने गुरु की पत्नी के साथ संबंध बनाते हैं। वे अगले जन्म में गिरगिट के रूप में जन्म लेते हैं।
  •  गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसे पुरुष जो अपने दोस्त की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं। वो अगले जन्म में गधे बनते हैं।
  • गरुड़ पुराण के अनुसार महिला का सम्मान न करने वाले, उनके साथ मारपीट और गाली-गलौच करने वाले पुरुष अगले जन्म में नपुंसक बनते हैं।
  • ऐसी शादीशुदा महिला जो किसी गैर मर्द के साथ संबंध बनाती है। उसे नरक की यातनाएं भोगनी पड़ती है और ऐसी महिला अगले जन्म में छिपकली, सांप या फिर चमगादड़ के रूप में जन्म लेती हैं।

नरक की यातनाओं से मुक्ति और मनुष्य योनी में फिर से जन्म लेने के लिए जीवनकाल में सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए। साथ ही गरुड़ पुराण में बताई गई बातों का अनुसरण करना चाहिए।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button