गैजेट्स

Apple के सबसे बड़े इवेंट का लाइवस्ट्रीम आज, ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च

Apple आज यानि 7 जून को अपना वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2021) आयोजित करेगा। बता दें कोरोना काल (corona period) की वजह से इस साल भी कंपनी अपने इस इवेंट को वर्चुअली (virtually) पेश करेगा। और इसमें कई प्रोडक्ट्स (products) से पर्दा उठाया जा सकता है। कंपनी हर साल अपने नए डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम (Device and operating system) को लॉन्च करती है। इस साल भी इवेंट से काफी उम्मीदें हैं। इवेंट के कीनोट की शुरुआत आज 10am PDT (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) होगी। इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग (Live streaming) कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल पर देखा जा सकती है। साथ ही Apple.कॉम, Apple TV ऐप और Apple Developer ऐप पर लाइव होगी। यह इवेंट पांच​ दिनों तक चलने वाला है और इन पांच दिनों में कई बड़ी घोषणाएं की जाएंगी।

ये कंपनी का सालाना इवेंट है। इवेंट को लेकर कई तरह की जानकारी लीक हो चुकी हैं, जिसके मुताबिक इवेंट में iOS 15, iPadOS 15, macOS 12, watchOS 8 और tvOS 15 को पेश किया जा सकता है। ये सभी डिवाइसेज नए सॉफ्टवेयर और कई खास फीचर्स से लैस होंगे। हालांकि कंपनी ने ऑफिशियल (officially) तौर पर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।

tvOS 15 का हो सकता है ऐलान (tvOS 15 may be announced)
WWDC 2021 में कंपनी tvOS 15 की भी घोषणा कर सकती है। इस नए सॉफ्टवेयर में बेहतर कंटेंट प्लेबैक एक्सपीरियंस दिया जा सकता है। इसके अलावा homeOS की बात करें तो कंपनी कनेक्टेड डिवाइस के लिए अपना एक डेडिकेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च कर सकती है, जिसे homeOS नाम दिया जाएगा।
macOS 12 की बात करें तो इस बार इंटरफेस को रिडिजाइन किया जा सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इंटरफेस के अलावा कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं WatchOS 8 में हेल्थ और फिटनेस से जुड़े कई खास फीचर्स मिलेंगे।

iOS 15 और iPadOS 15 (iOS 15 and iPadOS 15)
WWDC 2021 में आज कंपनी iOS 15 और iPadOS 15 को लॉन्च कर सकती है। अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार iOS 15 में कंपनी परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी पर फोकस करेगी. साथ ही नोटिफिकेशन बार भी बदला हुआ नजर आएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार iOS 15 में नोटिफिकेशन साउंड अपने आप बंद हो जाएंगे। इसमें प्राइवेसी और iMessage में भी बदलाव किए जा सकते हैं। वहीं iPadOS 15 में भी कंपनी प्राइवेसी पर खास ध्यान दे रही है और इसमें होमस्क्रीन बदली हुई देखने को मिलेगी। साथ ही इसमें कंपनी की कुछ फीचर्स की भी घोषणा कर सकती है जो कि iOS 15 और iPadOS 15 में अपडेट के साथ उपलब्ध होंगे।

macOS 12 और WatchOS 8 (macOS 12 and WatchOS 8)
macOS 12 की बात करें तो इस बार इंटरफेस को रिडिजाइन किया जा सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इंटरफेस के अलावा कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं watchOS 8 में हेल्थ और फिटनेस से जुड़े कई खास व उपयोगी फीचर्स मिलेंगे। साथ ही इसमें नोट एप का भी सपोर्ट दिया जा सकता है।

 

 

 

 

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button