ताज़ा ख़बर

‘यास’ का बढ़ा खतरा: ओडिशा के भद्रक जिले में दी दस्तक, बंगाल-ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश

कोलकाता। यास तूफान (Yas storm) ओडिशा के भद्रक जिले (Bhadrak district) से टकराया है। मौसम विभाग (weather department) ने इसकी पुष्टि की है। इसके कारण बंगाल और ओडिशा (Odisha) के कई जिलों में भारी बारिश (Heavy rain) हो रही है। तूफान के मद्देनजर कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यास नाम का ये चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) जब तट से टकराएगा तो उस दौरान 130-140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बेहद खतरनाक हो चुका यह तूफान आज दोपहर ओडिशा के पारादीप और सागर आइलैंड के बीच से गुजरेगा। चक्रवात के कारण 6 राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा और बंगाल के साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई तटीय इलाकों में मंगलवार से ही तेज बारिश के साथ आंधी जारी है।

फ्लाइट्स स्थगित, ओडिशा-बंगाल की ट्रेनें रद्द
ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में बारिश जारी है। कुछ ही घंटों में तूफान ओडिशा के तट से टकराएगा। यास चक्रवात तूफान की वजह से खराब हुए मौसम के कारण कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) से आज (बुधवार) सुबह 8:30 बजे से उड़ने वाली फ्लाइट्स को शाम 7:45 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं, भुवनेश्वर एयरपोर्ट (Bhubaneswar Airport) कल (मंगलवार) रात से बंद है। इसके अलावा भारतीय रेलवे ने ओडिशा-बंगाल की सभी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। तूफान के अलर्ट के कारण ओडिशा-बंगाल के अलावा बिहार एवं झारखंड की भी कई ट्रेनें रद्द की गई हैं।





ओडिशा के 6 जिले हाई रिस्क जोन घोषित
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आपदा राहत (disaster relief) की टीमें तैनात हैं। एयरफोर्स और नेवी ने भी अपने कुछ हेलिकॉप्टर (Chopper) और नावें राहत कार्य के लिए रिजर्व रखी हैं। तूफान को लेकर ओडिशा के 6 जिले हाई रिस्क जोन घोषित किए गए हैं। इनमें बालासोर, भद्रक, केंद्रपारा, जगतसिंघपुर, मयूरभंज और केओनझार शामिल हैं।

165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं
मौसम विभाग के मुताबिक, तट से टकराने से पहले यास काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इस दौरान 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 2 मीटर से 4.5 मीटर तक लहरें उठ सकती हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा और हुगली में भी 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Strong winds) चल सकती हैं। उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना के तटीय इलाकों में 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। हवाओं की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।​​​​​​​

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button