ताज़ा ख़बरमनोरंजन

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर ब्लड कैंसर की चपेट में, मुंबई में चल रहा इलाज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर को लेकर खबर है कि वह मल्टीपल माइलोमा, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है, से पीड़ित हैं। बताया जा रहा है कि किरण खेर इसका इलाज मुंबई में करवा रही हैं। किरण खेर के साथी और बीजेपी चंडीगढ़ के मेंबर अरुण सूद ने बुधवार को एक स्पेशल प्रेस कॉन्फरेंस में किरण की बीमारी के बारे में खुलासा किया। सूद ने कहा कि किरण खेर पिछले साल से अपना इलाज करवा रही हैं और इस समय रिकवरी की राह पर हैं।

पिछले साल लगा था बीमारी का पता
सूद ने बताया, ”पिछले साल 11 नवंबर को उन्हें अपने चंडीगढ़ वाले घर में हाथ में फ्रेक्चर हुआ था। चंडीगढ़ के Post Graduate Institute of Medical Education and Research में इलाज के दौरान उनमें मल्टीपल माइलोमा के शुरूआती लक्षण पाए गए। यह बीमारी उनके बाहिने हाथ से दाहिने कंधे तक फैल गई है। ऐसे में उन्हें 4 दिसंबर 2020 को मुंबई इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया। तब से उनका लगातार इलाज चल रहा है।”





मुंबई में चल रहा किरण का इलाज
अरुण सूद ने आगे कहा, ”यूं तो किरण खेर पिछले चार महीने से अपना इलाज करवा रही हैं और कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती नहीं हैं, लेकिन उन्हें हर रोज ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल जरूर जाना पड़ रहा है।”

बता दें कि किरण खेर को लेकर पार्टी ने हेल्थ अपडेट उनपर सवाल उठने के बाद दिया है। किरण खेर लम्बे समय से चंडीगढ़ से गायब थीं, ऐसे में विपक्ष उनपर सवाल उठा रहा था। सूद ने बताया है कि पिछले साल दिसंबर तक किरण चंडीगढ़ में ही थीं और उन्हें बीमारी को देखते हुए बाहर ना निकलने की सलाह मिली थी।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें