मनोरंजन

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘देवदास के 19 साल पूरे होने पर किंग खान ने किया खुलासा

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘देवदास’ साल 2002 में रिलीज की गई थी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में हमें लीड रोल में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय नजर आए थे। शाहरुख खान ने ‘देवदास’ के 19 साल पूरे होने पर (19 Years Of Devdas) इसका छोटा सा नमूना पेश किया है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर शूटिंग की फोटोज पोस्ट की है। साथ ही इस मौके पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर खास करते हुए फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें शूटिंग में सबसे ज्यादा क्या समस्या थी, धोती लगातार गिरते रहती थी। इसके साथ शाहरुख खान ने लिखा, ‘देर रात और सुबह-सुबह की सारी परेशानियां खूबसूरत माधुरी दीक्षित, बेहतरीन ऐश्वर्या राय, खुशमिजाज जैकी श्रॉफ, जिंदादिल किरण खेर के कारण हल हो गई। आपके प्यार के लिए शुक्रिया।

सबसे महंगी फिल्म
देवदास साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट लगभग 50 करोड़ रुपए था। ये उस वक्त की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। फिल्म में दिखाया गया चंद्रमुखी का कोठा तैयार करने में 12 करोड़ रुपए लगे थे। वहीं, पारो का घर बनाने में 1.2 लाख स्टेंड पीस लगे थे। इनकी कुल लागत लगभग तीन करोड़ रुपए थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में वर्ल्डवाइड लगभग 100 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसमें 46 करोड़ डोमेस्टिक कलेक्शन था।

माधुरी दीक्षित ने भी पुरानी यादों को ताजा किया
शाहरुख खान के अलावा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने भी एक खास ट्वीट करते हुए बताया है कि वो आज के दिन को बहुत ही खास मानती हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि आज 19 साल बाद भी इस फिल्म को देखने में उतना ही मजा आता है जितना इसे बनाने के वक्त हमें आया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म ‘देवदास’ उनके लिए कितनी खास है। एक्ट्रेस ने दिग्गज दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को भी श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि दिलीप साहब ने बिमल रॉय की फिल्म में ‘देवदास’ का रोल निभाया था। माधुरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘देवदास के सेट से कुछ बेहतरीन और सुखद यादें याद आ रही हैं। 19 साल बाद भी यह सब बहुत ताजा लगता है। इन्हें शेयर करने के लिए शुक्रिया संजय। इन्हें हमेशा संजोए रखूंगी! यह हमारी दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि है। देवदास की तरह, आप भी दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। ‘

माधुरी दीक्षित ने पहना था 16 किलो का घाघरा
देवदास में माधुरी दीक्षित ने गाने ‘काहे छोड़े मोहे’ में लगभग 30 किलो का घाघरा पहना था। इसे 16 किलो के घाघरे से रिप्लेस किया गया था। वहीं, माधुरी दीक्षित ने एक गाने में 10 किलो का कॉस्ट्यूम पहना था। इसे बनाने में दो महीने लगे थे। पारो को इस्तेमाल के लिए आठ से नौ मीटर की साड़ियों का इस्तेमाल किया था। इसे डिजाइनर संजय लीला भंसाली और कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लूला ने खुद खरीदा था। फिल्म में हर रोज तीन घंटे पारो के लुक को स्टाइल करने में लगते थे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button