खरगौन

खरगोन: सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने किया नशे के कारोबार का भंडाफोड़ 

अभिषेक तिवारी ने कहा कि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अपने अभियान को जारी रखेगा।

खरगोन। खरगोन में सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी की सक्रियता से नशा माफिया में हड़कंप मच गया है। नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभिषेक तिवारी की लगातार मुहिम को उस समय एक और बड़ी सफलता मिली, जब आबकारी विभाग ने गांजे की अवैध रूप से खेती करने के ठिकाने का भंडाफोड़ किया।

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि कसरावद में हीरापुर अनुभाग के नत्थू फालिया गांव में गांजे की अवैध तरीके से खेती की जा रही है। अभिषेक तिवारी ने तुरंत अपने नेतृत्व में एक टीम गठित की। इसकी योजना बेहद गुप्त रखी गयी ।फिर टीम के सदस्य गांव पहुंचे और वहां जांच शुरू की। अवैध तरीके से गांजा उगाने वालों ने इसके पौधे कपास के खेत में लगा दिए थे। सहायक आबकारी आयुक्त ने बारीकी से जांच की और कुछ ही देर में गांजे की खेती का पर्दाफ़ाश कर दिया गया। वहाँ रहने वाले सुखलाल पिता नत्थू बेर्डे के खेत से गांजे के 225 पेड़ जब्त किए गए। इसकी कीमत लगभग आठ लाख रूपए बताई गयी है। इन पौधों की ऊँचाई करीब दस फिट है।  आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।

सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने वेबखबर को बताया कि खरगोन कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर जिले में अवैध माफियाओं मसलन शराब माफिया,खनन माफिया, भू-माफिया, गुंडे बदमाशों एवं अवैध नशे के व्यापारियों एवं तस्करों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। गांजे की अवैध खेती के भंडाफोड़ से इस मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। अभिषेक तिवारी ने कहा कि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अपने अभियान को जारी रखेगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button