ज्योतिष

घर की इस दिशा में रखें बांस का पौधा, बदल जाएगी सोती किस्मत

घर की सुंदरता बड़ाने के लिए लोग कई तरह के इंडोर और आउटडोर प्लांट्स का इस्तेमाल करते हैं। उन में से कई पौधे तो हमें प्रदूषण (Pollution) से बचाते हैं और अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन (Oxygen) भी देते हैं इसके साथ ही कई ऐसे भी पौधे होते है जो औषधि (Medicine) की तरह भी काम करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कई ऐसे पौधा है जो घर में सकारात्मकता लाने और भाग्य को चमकाने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते है । वास्तु शास्त्र में एक विशेष पौधे का उल्लेख किया गया है जो घर की सुंदरता को तो बढ़ाता ही है साथ ही घरवालों की तरक्की में भी मददगार होता है।  इस पौधे का नाम है बांस का पौधा। बैंबू के पौधों को भाग्यशाली पौधा भी कहा जाता है क्योंकि यह घर या ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा और वैभव लाते हैं.बांस का पौधा घर में सकारात्मकता लाने और भाग्य को चमकाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में बांस का पौधा रखने से कार्यों में सफलता मिलती है और धन, यश में वृद्धि होती है। हालांकि वास्तु के अनुसार बांस का पौधा उचित दिशा और स्थान पर ही लगाया जाना चाहिए। आपको बता दें कि घर में बांस का पौधा लगाने से कई तरह के वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं.आइए जानें वास्तु के अनुसार बांस के पौधे किस तरह हमारे लिए बेहतर होते हैं और इन्‍हें किस दिशा में रखा जाना चाहिए।

सकारात्मक ऊर्जा लाता है
बांस का पौधा सकारात्मक ऊर्जा लाता है। ऐसे में इसे आप घर या कार्यस्थल पर भी रख सकते हैं। माना जाता है कि बांस का पौधा परिवार के बैठने के स्‍थान पर लगाया जाना चाहिए. इससे परिवार के सदस्यों में आपस में संबंध बेहतर रहते हैं।

स्वास्थ्य बेहतर रहता है
भाग्यशाली माने जाने वाले बांस को घर या दफ्तर में रखने से समृद्धि आती है और स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। साथ ही यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

घर में शांति बनी रहती है
माना जाता है कि अगर बांस का पौधा घर की पूर्व दिशा में लगाने से घर में शांति बनी रहती है और क्‍लेश नहीं होता। इसके अलावा घर में धन का आगमन भी बना रहता है।

आता है धन
कार्यस्‍थल पर बांस का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही वातावरण भी शुद्ध रहता है। इसके अलावा घर में धन का आगमन भी बना रहता है।

घर में बैंबू का पौधा कहां रखें?
बैंबू के पौधे को घर के पूर्वी कोने में रखना चाहिए।। पैसा और सौभाग्य चाहते हैं तो आप साउथ-ईस्ट जोन में भी बैंबू के पौधे को रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आप पैसों की तंगी से छुटकारा पाना और सौभाग्य हासिल करना चाहते हैं। तो बैंबू का पौधा इस कोने में रखें।
बेडरूम में भी बांस के पौधे लगाए जा सकते हैं। चूंकि इसे कम देखभाल और कम धूप की जरूरत होती है, इसलिए कुछ हरियाली लाने के लिए बांस के पौधे को जोड़ने के लिए बेडरूम एक बढ़िया स्थान है।
बैंबू का पौधा एक तरह से एयर प्यूरीफायर भी है, जो वातावरण से प्रदूषण को हटाता है। अगर सही से देखभाल की जाए तो ये दो से तीन फुट तक भी बड़े हो जाते हैं।
सूरज की सीधी रोशनी में कभी बैंबू का पौधा न रखें।

कितने बाँस का पेड़ लगाना सही रहता है ?
फेंगसुई के अनुसार इतनी संख्या में बाँस का पेड़ लगाने के अलग ही फायदे है।
शादी और प्यार के लिए 2 बाँस का पेड़ लगायें।
लम्बी उम्र, धन प्राप्ति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए 3 बाँस का पेड़ लगायें।
अपने करियर में सफलता पाने के लिए 4 बाँस का पेड़ लगायें।
पुरे परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए 7 बाँस का पेड़ लगायें।
मानसिक शांति के लिए 10 बाँस का पेड़ लगायें।

क्यों बैंबू के पौधों को भाग्यशाली माना जाता है?
फेंगशुई के मुताबिक, बैंबू के पौधों को भाग्यशाली पौधों में माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक, पौधे की खोखली संरचना ची ऊर्जा के संचलन में मदद करती है। यह माना जाता है कि बांस का पौधा सकारात्मक ऊर्जा की गति में मदद करता है, बदले में, अधिक प्रचुरता और समृद्धि पैदा करता है। इसके अलावा, इसके पाइप जैसा ढांचा बुद्धिमानी को दर्शाता है, जो ऊर्जा को अंदर से बाहरी दुनिया की ओर ले जाता है और आपके दिमाग और मन को शांत करता है।

बांस के पौधे के लिए बर्तन
लकी बैंबू को उथले बर्तन, कांच के कटोरे, जार, लम्बे फूलदान (बांस के आकार के आधार पर) या चीनी मिट्टी के बर्तन और चीनी मिट्टी के बर्तनों में भी उगाया जा सकता है. यदि आप कम डिश या कटोरी चुनते हैं, तो सुनिश्चित करें कि इसमें कम से कम एक इंच जगह हो ताकि जड़ें आसानी से फैल सकें।
इस पौधे को हमेशा किसी पारदर्शी बर्तन में रखें ताकि इसकी जड़ें दिखती रहें. साथ ही, बर्तन में 5 तत्व होने चाहिए जैसे धरती, धातु, लकड़ी, पानी और आग।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button