अन्य खबरें

पांच महीने में पाप धोना चाहती है सरकार: कमलनाथ

18 साल में नहीं आई किसान, नौजवान और महिलाओं की याद

बालाघाट। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बालाघाट में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी का हर जगह विरोध हो रहा है। यह सरकार 18 साल के पाप पांच महीने में धोना चाहती है, इसलिए घोषणाओं पर घोषणाएं कर रही है।

उन्होने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि 18 सालों से मध्यप्रदेश में चौपट सरकार चल रही है। प्रदेश का भविष्य खस्ता हाल है, आज हर वर्ग परेशान है। विगत 18 सालों से इनकों किसान, नौजवान, महिलाएं याद नही आई लेकिन चुनाव के 5 महीनों के पूर्व अपना पाप धोने के लिए यह घोषणा करने लगे हैं। लेकिन यह नाटक नौटकी करके सोचते है कि प्रदेश सुधर जायेगा, लेकिन मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में काफी अंतर है। आज भाजपा के सांसद छिपे हुये है, भाजपा की विकास यात्रा में 160 विधानसभाओं में जंहा इनका विरोध हुआ। आज जनता समझ रही है कि उनके साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है, और अब भाजपा कितना भी बड़ा प्रलोभन दे और गुमराह करने की कोशिश करें उससे कोई फर्क नही पड़ने वाला।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button