ज्योतिष

गुरु ग्रह 20 नवंबर से इस राशि में करेंगे भ्रमण, जानिए इनके राशि परिवर्तन का प्रभाव

वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। देव गुरु बृहस्पति 20 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 पर अपनी ही राशि से निकलकर मकर में आ जाएगा। इससे शनि और गुरु का संयोग समाप्त हो जाएगा। अब 19 नवम्बर से लेकर 6 अप्रैल 2021 तक गुरु और शनि मकर राशि में रहेंगे। गुरु की स्थिति किसी न किसी प्रकार से सभी 12 राशियों को प्रभावित करती है। लेकिन कुछ राशियों पर देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव अधिक रहता है। गुरु राशि परिवर्तन से कई राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ग्रहों की स्थिति में हो रहे इस बदलाव से आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा जानिए।

कुंभ- राशि
आपके जीवन में अचानक सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। आपका टूटा हुआ आत्मविश्वास उठेगा। आपके स्वाभिमान में वृद्धि होगी। करियर में नए अवसर और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन-राशि
इस राशि के जातक समय से उतार-चढ़ाव की स्थिति से गुजर रहे हैं और अब आपको स्थिरता की आवश्यकता है। गुरु राशि परिवर्तन से आपके जीवन में अधिक स्पष्टता आएगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में गति पकड़ेंगे। स्वास्थ्य भी ठीक हो जाएगा।

सिंह-राशि
ये अपने निजी जीवन में एक नई शुरुआत की उम्मीद कर सकते हैं। शादी तय हो सकती है। प्रियजनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। जैसे-जैसे मुनाफा बढ़ेगा, व्यापार को भी नई ऊंचाई मिलेगी।

मेष- राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। गुरु गोचर काल में आपको सभी क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

वृषभ-राशि
20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- गुरु आपके लिए प्रसिद्धि दिलाएं। वृष चंद्र राशि के लिए बृहस्पति आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी हैं।

कर्क-राशि
20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आपके के लिए गुरु मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहे हैं। कर्क राशि के लिए बृहस्पति छठे और नौवें भाव का स्वामी है और अष्टम भाव में गोचर कर रहा हैं।

कन्या-राशि
20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आपके लिए यह परिवर्तन अच्छा नहीं रहेगा। समस्याएं कुछ ज्यादा परेशान कर सकती हैं। कन्या राशि के लिए बृहस्पति चतुर्थ और सप्तम भाव का स्वामी हैं।

वृश्चिक- राशि
गृहस्थ जीवन में मेल-मिलाप का आशीर्वाद प्राप्त होगा जो उनकी संतुष्टि में वृद्धि करेगा। कार्य स्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपका आकर्षण और सकारात्मकता दूसरों को भी प्रेरित करेगी।

तुला- राशि
संतुलन और सामंजस्य की एक नई भावना मिलेगी। इस दौरान आप खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता अपने चरम पर होगी। नया काम सीखने के लिए यह समय आपके लिए अनुकूल है।

धनु- राशि
20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। यह राशि परिवर्तन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। धनु राशि के लिए गुरु पहले और चौथे घर का स्वामी हैं।

मकर-राशि
20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- करियर में फायदा मिलने के संकेत हैं। मकर राशि के लिए बृहस्पति तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी हैं।

मीन-राशि
20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मीन राशि के लिए बृहस्पति दशम भाव और प्रथम भाव का स्वामी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button