मध्यप्रदेश

जेपी अस्पताल में अव्यवस्था: 9 बजे तक न केन्द्र में वैक्सीन पहुंची और न ही वैक्सीन लगाने वाली नर्स

  • लोग करते रहे इंतजार, 45 से कम उम्र के फ्रंट लाइन वर्कर्र को लौटाया

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण तेजी से बढ़ते जा रहा है। इसको देखते हुए सरकार ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेज करने का निर्णय लिया है। इसके लिए छुट्टी के दिन भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रविवार को जयप्रकाश अस्पताल में सुबह 8.30 बजे ही लोग वैक्सीन लगाने पहुंच गए, लेकिन यहां पर 9.15 बजे तक केन्द्र पर ना तो वैक्सीन पहुंची और ना ही वैक्सीन लगाने के लिए नर्स। हालांकि एक आपरेटर ने कुछ देर बाद पहुंच कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। जब उससे अन्य स्टाफ के बारे में पूछा तो बोले कि मैं तो समय पर आता हूं। यहां पर समय पर स्टाफ के नहीं आने से लोग वैक्सीन लगाने के लिए इंतजार करते रहे। अस्पताल के वैक्सीनेशन केन्द्र पर 9.30 बजे सबसे पहले एक महिला को वैक्सीन लगाई गई। रविवार होने की वजह से कम लोग वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचे थे।





फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीन लगाने से किया मना
सरकार ने 45 से कम उम्र के फ्रंट लाइन और हेल्थ वर्कर्स का नया रजिस्ट्रेशन करने से मना कर दिया है। यहां पर एक 45 से कम उम्र का पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मी वैक्सीन लगाने पहुंचा। रजिस्ट्रेशन कर रहे शख्स ने उसका रजिस्ट्रेशन करने से मना कर दिया। जब इसका कारण पूछा तो बताया कि सरकार ने कल 10 बजे आर्डर किया है। जिसमें फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स के नए रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगाने से मना किया गया है। अभी हेल्थ वर्कर्स को दूसरा वैक्सीन ही लगेगा।

 

यह भी पढ़ें: जेपी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: देर रात आक्सीजन सप्लाई रुकने से दो कोरोना मरीजों की मौत

 

जेपी के वैक्सीनेशन सेंटर पर सुबह पत्नी को वैक्सीन लगाने पहुंचे रमेश रुपला ने बताया कि वह सुबह 8.30 बजे आ गए थे। यहां पर गेट बंद था। सुबह 9 बजे सेंटर पर ना तो वैक्सीन पहुंची ना ही पूरा स्टाफ आया। मेरी पत्नी को सबसे पहले करीब 9.30 बजे वैक्सीन लगी। वहीं, एक अन्य शख्स उत्तम ने बताया क वह भी सुबह जल्द पहुंच गए थे, लेकिन यहां पर सब बंद था।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button