भोपालमध्यप्रदेश

जयराम रमेश ने बताया सिंधिया ने क्यों की थी बगावत, मोदी पर भी बोला बड़ा हमला

सिंधिया ने कांग्रेस इसलिए छोड़ी क्योंकि वे केंद्रीय मंत्री का पद और सफदरजंग मे बंगला लेना चाहते थे। इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ी। मप्र किसानों की कर्जमाफी और संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति का आरोप सिर्फ बहाना था।

इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर इन दिनों मध्यप्रदेश में हैं। मप्र में उनकी यात्रा का आज नौंवा दिन है। आज उनकी यात्रा में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश भी शामिल हुए। आज यात्रा के बीच जयराम रमेश ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर कहा कि सिंधिया ने कांग्रेस इसलिए छोड़ी क्योंकि वे केंद्रीय मंत्री का पद और सफदरजंग मे बंगला लेना चाहते थे। इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ी। मप्र किसानों की कर्जमाफी और संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति का आरोप सिर्फ बहाना था। इस तरह की बाते करना बेमानी है कि उन्होंने किसानों की कर्जमाफी और संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने पर कांग्रेस छोड़ी है।

तानाशाही के खिलाफ निकल रही भारत जोड़ो यात्रा
वहीं पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीयत और नीतियों के कारण देश टूटने की संभावना बढ़ रही है। राजनीतिक तानाशाही बढ़ रही है। इसके खिलाफ ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान जयराम रमेश ने मध्यप्रदेश भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। की अनेक बाधाओं के बावजूद हमारी यात्रा बहुत सफल हो रही है।

मप्र में यात्रा को दबाने की गई कोशिश
रमेश ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में यात्रा को दबाने की कोशिश की गई है। इंदौर में यात्रा के बैनर हटाए गए। पुलिस अफसरों से बहस हुई। इसके बाद भी यात्रा सफल रही। जयराम ने यह सारी बाते नजरपुर में मीडिया से कही। इस दौरान उनके साथ कमलनाथ सरकार में वित्त मंत्री रहे तरूण भनोत भी मौजूद थे। भनोत ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इन्वेस्टर्स समिट पर जनता की कमाई खर्च कर रही है, लेकिन सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था ही ठीक से नहीं है। मध्यप्रदेश पर तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। आखिर वह पैसा कहां खर्च हो रहा है?

गृहगृ मंत्री का पलटवार
भारत जोड़ो यात्रा मेंएक्ट्रेस स्वरा भास्कर के शामिल होनेपर गृहगृ मंत्री नरोत्तम मिश्रा नेकहा- राहुल जी, राष्ट्र के विरोधी लोगों का समर्थन करने वालेआपकी यात्रा मेंहैं। येवही स्वरा भास्कर हैं, जिन्होंने ऋचा चड्ढा के सेना के खिलाफ बयान को शक्ति दी। ये वही स्वरा भास्कर हैं, जो पाकिस्तान की तारीफ के कसीदे पढ़ती हैं। कन्हैया कुमार, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग का सपोर्ट करने वाले इस यात्रा मे ंहैं। यात्रा भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो वालों को समर्थन करती दिख रही है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button