भोपालमध्यप्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस: CM शिवराज ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- जरूरत है और प्रयासों की

चौहान ने कहा कि वे प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं। पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में इस गतिविधि से जुड़ते जा रहे हैं। नागरिक विभिन्न अवसर पर पौधे लगाने का कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में नागरिक सजग एवं सक्रिय हुए हैं। पर्यावरण, वन विभाग और अन्य शासकीय और अशासकीय संस्थाएं निरंतर रूप से हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को बचाने के कार्य में गतिशील रहें।

भोपाल। आमामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। राजधानी भोपाल में रवीन्द्र सभागम के मुख्य सभागृह हंसध्वनि में पर्यावरण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। मुख्यमंत्री यूथ फॉर लाइफ कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिवराज ने कहा है कि पर्यावरण-संरक्षण से आमजन को जोड़ने के लिए राज्य में अनेक प्रयास हुए हैं। इन प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता है।

चौहान ने कहा कि वे प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं। पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में इस गतिविधि से जुड़ते जा रहे हैं। नागरिक विभिन्न अवसर पर पौधे लगाने का कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में नागरिक सजग एवं सक्रिय हुए हैं। पर्यावरण, वन विभाग और अन्य शासकीय और अशासकीय संस्थाएं निरंतर रूप से हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को बचाने के कार्य में गतिशील रहें। उन्होंने निर्देश दिया है कि विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून पर अंकुर अभियान से जुड़े नागरिकों और संगठनों, यूथ फॉर लाइफ से जुड़े युवा साथियों, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सम्बद्ध औद्योगिक इकाइयों और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली स्वंयसेवी संस्थाओं को अधिक से अधिक संख्या में आमंत्रित किया जाए।

चयनित उद्योगों को दिया जाएगा पर्यावरण पुरस्कार
कार्यक्रम में रामसर वेटलेंड साइट्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए पर्यावरण विभाग ने वन विभाग सहित विभिन्न निकायों से आवश्यक समन्वय किया है। कार्यक्रम में चयनित 9 उद्योगों और संस्थानों को पर्यावरण पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा 5 शोधार्थियों को क्लाइमेट चेंज पीएचडी फैलोशिप के स्वीकृति-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। गो-शालाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए चलाए गए अभियान में आत्म-निर्भर गो-शाला हैकेथॉन के प्रतिभागी भी पुरस्कृत होंगे। प्रदेश के युवाओं ने यूथ फॉर लाइफ कार्यक्रम में उत्साह से पंजीयन करवाया है। जिलों से करीब 4 हजार युवा इसके लिए आगे आए हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button