ज्योतिष

कहीं आप की राशि पर तो नहीं है शुक्र का प्रभाव

भोपाल – प्रत्येक राशि (Zodiac) के गुण-अवगुण और स्वाभाव के बारे में ज्योतिष शास्त्र  में विस्तार से जानकारी दी गई है। ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों के लिए अलग अलग स्वामी के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही यह शास्त्र हमें बताता है कि शुक्र गृह धन, वैभव और विलासिता का स्वामी है। ज्योतिषाचार्य बताते है कि 12 राशि में से दो राशियां ऐसी हैं  जिसका संबंध शक्र ग्रह से है। शुक्र की दो राशियां वृषभ और तुला मानी जाती हैं। इस खबर में जानते है कि शुक्र की दो राशियां के क्या नाम है और उनका जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।

पहली राशि है वृषभ

खूबसूरती और सौंदर्य की राशि वृषभ मानी जाती है। माना जाता है कि इस राशि के जातक काफी आकर्षक और बुद्धिमान होते हैं। इस राशि के जातकों का  चंद्रमा काफी मजबूत होता है। इस राशि के जातक प्रशासन, शिक्षा और सौंदर्य के क्षेत्र में खूब सफलता प्राप्त करते हैं। वहीं इस राशि के लोगों को जिद्दी स्वभाव और गुस्से पर नियंत्रण करने की सलाह भी दी जाती है। इस राशि के जातकों को पूर्णिमा का व्रत रखने की सलाह दी जाती है कहा जाता है, और इस राशि की जातकों को शिवजी की उपासना लाभकरी साबित होती है।

तुला राशि

वृषभ के बाद तुला राशि भी शुक्र की राशि मानी जाती है। इस राशि को ग्लैमर की राशि भी माना जाता है। इन राशि के जातकों का शनि काफी मजबूत होता है,और  राशि का सूर्य कमजोर होता है। इस राशि के जातक कला, संगीत और शिक्षा के क्षेत्र में खूब सफलता प्राप्त करते हैं। इस राशि के जातकों को करियर की शुरुआत में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन देर सवेर इन्हें सफलता मिली ही जाती है। वहीं तुला राशि वालों को मन की चंचलता से बचने की सलाह दी जाती है। इस राशि के जातकों को यथासंभव शनिदेव की उपसना करने वलिए कहा जता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button