मध्यप्रदेश

पुलिस पर कोरोनाः संक्रमित एसआई की अस्पताल में मौत, राजधानी में अब तक 300 से अधिक पुलिसकर्मी चपेट में

भोपाल। भोपाल में कोरोना संक्रमित एक और पुलिसकर्मी की मौत हो गई। बागसेवनिया थाने में पदस्थ एसआई कुंजीलाल सेन की इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। कुछ दिनों से उनका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा था। एक महीने पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी।

अब तक भोपाल में 4 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है, जबकि अधिकारी और पुलिसकर्मी मिलाकर 300 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। 70 से ज्यादा का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जाती है।





आरआई दीपक पाटिल ने बताया कि मूलतरू नरसिंहपुर के रहने वाल एसआई कुंजीलाल सेन बागसेवनिया थाने में पदस्थ थे। कुछ दिन पहले ही उनका निशातपुरा से बागसेवनिया थाने में तबादला किया गया था। वह नेहरू नगर पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहते थे।

उनके बाद उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा पीछे छूट गया है। एक बेटी की तो शादी उन्होंने 1 महीने पहले ही की थी। वे 1984 में सिपाही के पद से भर्ती हुए थे। ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस के बाद से उनका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ेंः मप्र में कोरोना का कहर: मंत्रालय और राज्य स्तरीय कार्यालयों में 25% रोटेशन से होगी कर्मचारियों की उपस्थिति

भोपाल में 4 से ज्यादा पुलिसकर्मी जान गंवा चुके
भोपाल में लॉकडाउन और कोरोनावायरस बीच लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक 300 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को कोरोना संक्रमण हो चुका है। वर्तमान में 70 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अधिकारी कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जाती है। अब तक भोपाल में ही 4 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अधिकारी जान गंवा चुके हैं।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें