ताज़ा ख़बर

इंदौरः दिग्विजय सिंह और कमलनाथ सठिया गए हैं, क्या बोलते हैं उन्हें खुद नहीं पता-कमल पटेल

हफ्तेभर में दूसरी बार दोनों नेताओं की उम्र पर तंज

इंदौर। राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बूढ़ा कहते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा-वे सठिया गए हैं। वे क्या बोलते हैं उन्हें खुद पता नहीं होता।

मंत्री पटेल कृषि मेले के उद्घाटन समारोह में इंदौर आए थे। यहाँ उनसे जब मीडिया ने पूछा कि दिग्विजय सिंह कह रहे हैं जब दो हजार का नोट बंद ही करना था तो जारी क्यों किया था। इस पर आपका क्या कहना है। इसके जवाब में पटेल ने कहा – बुढापे में ये दोनों नेता सठिया गए हैं। इन्हें खुद पता नहीं होता कि क्या कह रहे हैं। राजीव गाँधी की पुण्यतिथि को कमलनाथ जयंती बताकर शुभ दिन बताते रहे। जिस दिन उनकी हत्या हुई थी। दोनों ने मानसिक संतुलन खो दिया है। इनकी बात का कोई असर नहीं होता। ये जितना बोलेंगे, जितना घुमेंगे उतना कांग्रेस को नुकसान होगा। मंत्री यहीँ नहीं रुके। उन्होंने यह भी कह दिया कि जनता इनसे कहेगी-चलो-चलो बहुत बेवकूफ बन गए, अब नहीं बनेंगे।

विजयवर्गीय भी कर चुके हैं तंज

कमल पटेल से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी दोनों नेताओं की उम्र पर तंज कस चुके हैं। उन्होंने भोपाल में भाजपा कार्यसमिति की बैठक मे कहा था कि कांग्रेस के दो नेता घूम रहे हैं। क्या कहूँ उन्हें..जासूस कहूँ, बुढ़ाऊ कहूं। कमलनाथ की तो चाल भर देख लीजिए और हमारे शिवराज सिंह की चाल देख लीजिए।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button