व्यापार

अब पारिख  की पारखी नजर देखेगी गूगल में यह काम 

ह्यूस्टन। भारतीय-अमेरिकी नेहा पारिख (Indo-American Neha Parekh) को आईटी कंपनी गूगल (Google) की सहायक नेविगेशन कंपनी ‘वेज़’ (Waze) की नई सीईओ बनाया गया है। पारिख यात्रा से जुड़ी वेबसाइट ‘हॉटवायर’ (Hotwire) की पूर्व अध्यक्ष हैं।

पारिख (41) नोआम बारडिन की जगह लेंगी जिन्होंने बीते नवंबर में इस्तीफा दे दिया था। पारिख ऑनलाइन हॉस्पिटैलिटी ब्रांड एक्सपिडिया से भी जुड़ी रह चुकी हैं।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘नेहा वेज़ की अगुवाई करेंगी और उनका पूरा ध्यान हमारे जुनूनी समुदाय और सर्वश्रेष्ठ उत्पादों पर रहेगा।’’

वेज़ के 185 से अधिक देशों में मासिक 14 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं जो हर महीने 24 अरब मील से अधिक यात्रा करते हैं।

यह ऐप 56 भाषाओं में निर्देश देती है और इसमें 500 से ज्यादा लोग कार्यरत हैं। यह इजराइल (Israel) की कंपनी है।

पारिख ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘मेरे करियर में ग्राहकों पर ध्यान सबसे महत्वपूर्ण है। ग्राहकों को सर्वप्रथम मानने वाली कंपनी के साथ जुड़कर मुझे प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।’’

वेज़ की स्थापना 2008 में इजराइल में हुई थी। इसका 2013 में गूगल ने अधिग्रहण कर लिया था।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए