खेल

सिंधु ने जगाई पदक की उम्मीद: भारतीय महिला हॉकी टीम ने फिर किया निराश, तरुणदीप का सफर हुआ खत्म

खेल : नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) का आज छठा दिन है। भारत (India) की स्टार शटलर पीवी सिंधु (Star shuttler PV Sindhu) ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन स्पर्धा (badminton tournament) में भारत की पदक (medal) जीतने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। आज उन्होंने हांगकांग की चीयूंग नगन यी (Hong Kong’s Cheung Ngan Yi) को 2-0 सै हराकर अगले दौर में जगह बनाई। सिधु ने इस मुकाबले में चीयूंग नगन को 21-9, 21-16 से पटखनी दी। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) ने एक बार फिर निराश किया है। ब्रिटेन की महिला टीम (UK women’s team) ने भारतीय महिलाओं को 4-1 से कड़ी शिकस्त दी है। जबकि तीरंदाजी में तरुणदीप राय (Tarundeep Rai in Archery) ने पुरुष अंतिम 32 वर्ग के मुकाबले में यूक्रेन के हनबिन ओलेस्की (Ukraine’s Hanbin Oleshki) को मात दी, लेकिन उनका यह यहीं पर खत्म हो गया।

ब्रिटेन से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज अपना तीसरा मैच खेला और लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इस अहम मुकाबले में ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम ने भारत को 4-1 से हरा दिया। भारतीय टीम को खेले गए इस मैच में को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन हर बार मौके को गंवाया। भारतीय टीम की सबसे बड़ी नाकामी ये रही है कि वह पेनल्टी कॉर्नर (penalty corner) को गोल में तब्दील नहीं कर पाई। महिला हॉकी टीम की ओलंपिक में लगातार तीसरी हार है।





तरुणदीप 6-4 से जीते
भारतीय तीरंदाज तरुणदीप ने आज अच्छी शुरूआत की। उन्होंने पुरुष अंतिम 32 मुकाबले में उक्रेन के हनबन ओलेस्की को हराया। तरुणदीप ने यह मुकाबला 6-4 से अपने नाम किया। इससे पहले तरुणदीप का प्रदर्शन तीरंदाजी की स्पधार्ओं में अच्छा नहीं रहा था।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें