विदेश

भारतीय नौसेना अब चीन को टक्कर देने के लिए तैयार, INS Vikrant की तरह एक नया एयरक्राफ्ट करियर बनाने जा रही नौसेना

भारतीय नौसेना समुद्र में लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है। और तेजी से खुद को अपग्रेड कर रही है। स्वदेशी हथियार, युद्धपोत और पनडुब्बी बनाईं जा रही हैं। नौसेना आईएनएस विक्रांत की तरह एक नया एयरक्राफ्ट करियर बनाने जा रही है।

भारतीय नौसेना समुद्र में लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है। और तेजी से खुद को अपग्रेड कर रही है। स्वदेशी हथियार, युद्धपोत और पनडुब्बी बनाईं जा रही हैं। नौसेना आईएनएस विक्रांत की तरह एक नया एयरक्राफ्ट करियर बनाने जा रही है। जो ठीक उसी आकार, वजन और डिस्प्लेसमेंट का होगा। लेकिन ज्यादा आधुनिक, ताकतवर और घातक होगा। अभी भारत के पास दो विमानवाहक युद्धपोत हैं। पहला आईएनएस विक्रमादित्य और दूसरा आईएनएस विक्रांत दोनों ही युद्धपोत दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ विमानवाहक युद्धपोतों में शामिल हैं। विक्रांत जैसा एयरक्राफ्ट करियर बनने से हम चीन की नौसेना की बराबरी कर लेंगे। उसके पास भी तीन एयरक्राफ्ट करियर हैं। और  पाकिस्तान के पास एक भी नहीं है।

नौसेना की बढ़ेगी ताकत 

आईएनएस विक्रांत जैसा एक और एयरक्राफ्ट करियर भारतीय नौसेना की ताकत में कई गुना बढ़ा देगी। दक्षिण एशिया और हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में पावर बैलेंस बनाएगी। पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट करियर को बनने में 13 साल लग गए थे। लेकिन नया बनने में इतना समय नहीं लगेगा। यह आधे समय भी बन सकता है।  इसलिए नया करियर बनाना आसान होगा। समय की बचत होगी। वाजिब लागत होगी। साथ ही इसे ज्यादा घातक, आधुनिक और भरोसेमंद बनाया जा सकेगा। अगर विक्रांत जैसा भी एक करियर बनकर तैयार हो जाता है, तो भारत की धाक पूरी दुनिया में बढ़ जाएगी। विक्रांत में बराक-8 और ब्रह्मोस मिसाइल लगाए जाने की खबर है। इसके अलावा कोस्टल बेस्ड एके-603 गन और ओटोब्रेडा कैनन लगे हैं।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
30 की उम्र से खाएं ये, नहीं होंगे जल्दी बूढ़े नेट से लेकर बिजली के तार तक की ड्रेस में आईं नजर उर्फी निवेश को प्रोत्साहन आगे बढ़ते उद्यम इस बार पंचक में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, भक्तों के लिए साबित होंगे फलदायी अच्छी जिंदगी जीने के लिए फॉलो कीजिए ये मंत्र…