ताज़ा ख़बर

आफत के बीच राहत: देश में मरीजों के ठीक होने की बढ़ी रफ्तार, एक दिन में स्वास्थ्य हुए 2.20 लाख लोग

नई दिल्ली। देश में जहां कोरोना (Corona) लगातार कोहराम मचा रखा है वहीं लंबे समय बाद भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। देश में कोरोना मरीजों (Corona patients) के ठीक होने की रफ्तार (Speed) में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग रिकवर (Recover) हुए हैं। अब तक दुनिया में एक दिन के अंदर ठीक होने वाले मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे।

हालांकि, चिंता की बात ये है कि कोरोना के नए मरीजों के मिलने की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 3 लाख 44 हजार 949 नए मरीज मिले। पिछले साल से लेकर अब तक किसी देश में एक दिन में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। शुक्रवार को 2,620 लोगों की संक्रमण (Infection) से मौत भी हो गई। एक दिन में हुई मौतों का यह नया रिकॉर्ड है।





केस बढ़ रहे, लेकिन आबादी के लिहाज से रफ्तार सबसे कम
देश में कोरोना के आंकड़ों में भले ही काफी तेजी देखने को मिली हो, लेकिन आबादी के लिहाज से देखें तो अभी भारत काफी अच्छी स्थिति में है। इस मामले में हम दुनिया में 119वें नंबर पर हैं, जहां सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार भारत में हर 10 लाख की आबादी में 11,936 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं और 136 लोगों की मौत हो रही है। इतनी ही आबादी में अमेरिका में 98,000 बहरीन में 96,000, इजराइल में 91,000, फ्रांस में 83,000, बेल्जियम में 82,000, स्पेन में 74,000 और ब्राजील में 66,000 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। यहां आबादी के हिसाब से मौत के आंकड़े भी काफी अधिक हैं। इससे साफ है कि भारत में अभी संक्रमण काफी काबू में है। अगर थोड़ी सावधानी और सतर्कता रखें तो इसे और कम किया जा सकता है।

एक्टिव मरीज अब 25 लाख के पार
देश में एक्टिव केस (Active case) यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या आज 25 लाख के पार हो गई है। अभी देश में ऐसे 25 लाख 43 हजार 914 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को इसमें 1 लाख 21 हजार 770 की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

 

यह भी पढ़ें: मप्र में कोरोना का कहर: कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया की संक्रमण ने ली जान

 

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.44 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,620
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.20 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.66 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.38 करोड़
अब तक कुल मौत: 1.89 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 25.43 लाख

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button