भोपालमध्यप्रदेश

सम्मान की आस लिए BJP के दीपक हुए कांग्रेसी,नाथ के सामने खूब कोसा पुरानी पार्टी को

दीपक जोशी कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी कैलाश जोशी ने 40 साल तक भाजपा की सेवा की और मैं तीन बार विधायक और मंत्री रहा, मेरी कभी भाजपा से कोई शिकायत नहीं रही। मेरी एक ही बात थी कि मेरे पिताजी का स्मारक बनाया जाये, हाटपिपल्या से उनकी पहचान होनी चाहिए, लेकिन भाजपा में सुनने वाला कोई नहीं है।

भोपाल। भाजपा को शनिवार के दिन दो बड़े झटके लगे हैं। भाजपा के पूर्व सीएम रहे कैलाश जोशी के बेटे और भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक जोशी और दतिया जिले के सेवढ़ा से विधायक रहे राधेलाल बघेल ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इन दोनों ही नेताओं को पीसीसी कमलनाथ ने पार्टी सदस्यता दिलाई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले जोशी अपने समर्थकों के साथ पैदल चलकर पीसीसी पहुंचे जहां उनका कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।

दीपक जोशी कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी कैलाश जोशी ने 40 साल तक भाजपा की सेवा की और मैं तीन बार विधायक और मंत्री रहा, मेरी कभी भाजपा से कोई शिकायत नहीं रही। मेरी एक ही बात थी कि मेरे पिताजी का स्मारक बनाया जाये, हाटपिपल्या से उनकी पहचान होनी चाहिए, लेकिन भाजपा में सुनने वाला कोई नहीं है।आज मेरे पिता जी के व्यक्तित्व को झकझोरा जा रहा है। प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। पूर्व मंत्री ने कहा कि आज जो भाजपा और जनसंघ के विचारधारा की सरकार चल रही है उससे मप्र भ्रष्टाचार, अत्याचार का पर्याय बन गया है। मोदी जी ने कहा था न खाउंगा और न खाने दूंगा, लेकिन भाजपा के इन गूंगे बहरों ने सुन लिया कि खाओ और खाने दो और प्रदेश को भ्रष्टाचार प्रदेश बना दिया।

सम्मान के लिए आया कांग्रेस में
जोशी ने कहा कि कांग्रेस के बहुत से नेता मेरे दोस्त हैं, दोस्त से बड़ा कोई नहीं होता, दुनिया के सारे रिश्ते भगवान बनाते हैं, लेकिन दोस्त हम खुद बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं नि:स्वार्थ भाव से पद प्रतिष्ठा और सौदेबाजी के लिए नहीं, सम्मान के लिए कांग्रेस में आया हूं। जो व्यक्ति कांग्रेस का चार साल से झंडा उठा रहा है मैं उसकी सीट से चुनाव नहीं लडूंगा। उन्होंने कहा कि मैं उस पिच का खिलाडी हूं जिस पिच पर शिवराज जी खड़े हैं, शिवराज जी जीरो हैं और मैं उस उस पिच का हीरो हूं। यदि बुधनी के लिए कमलनाथ जी इशारा कर दे तो में कल से ही वहां की तैयारी शुरू कर दूंगा। कमलनाथ जी ने हमेशा मेरे पिता जी का सम्मान किया।

दीपक जोशी ने कही अपने दिल की बात: नाथ
वहीं नाथ ने कहा कि दीपक जोशी ने अपने दिल और हृदय की बात कहीं। कांग्रेस का 138 वर्षों का इतिहास हैं, हम अपने बुजुर्गों का सम्मान हमेशा करते है। एक संस्कारवान विरासत का परिवार कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है हम उनका स्वागत करते हैं। कैलाश जोशी राजनैतिक व्यक्ति नहीं थे, समाजसेवी थे, वे 10 साल मेरे साथ संसद में रहे। उन्होंने राजनीति नहीं की, वे एक समाजसेवक थे और उनकी समाजसेवा की भावनाओं से में प्रेरित हुआ। वे सामाजिक मूल्यों के रक्षक हैं, एक ईमानदार व्यक्ति थे।

जोशी ने हमेशा की सामाजिक मूल्यों की रक्षा
मैंने कैलाश जोशी की यादगार के लिए यह कदम उठाये। जोशी ने हमेशा सामाजिक मूल्यों की रक्षा की। सामाजिक मूल्यों में अपना देश बसा हुआ है। आज का दिन कांग्रेस के लिए नहीं राजनीति के लिए ऐतिहासिक है। दीपक जोशी ने सच्चाई का साथ देने का फैसला किया है, लोकतंत्र बचाने और मप्र मे जंगलराज मिटाने की इस लड़ाई में दीपक जोशी का स्वागत है। जोशी का कांग्रेस में आना पूरे प्रदेश में सामाजिक मूल्यों का संदेश है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button