ज्योतिष

सितंबर में इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ,2 राशि वाले न करें ये गलती

सितंबर का महीना ज्योतिष के लिहाज काफी खास होने वाला है। इस माह में कुछ ग्रहों के राशि और नक्षत्रों में परिवर्तन से इन राशियों के जातकों के लिए शुभ समय होगा वहीं 2 राशि वालों को नुकसान से बचने के लिए बहस से बचना जरूरी है। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो इन राशियों के लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन काफी भाग्यशाली साबित हो सकता है। इससे इनकी किस्मत चमकेगी और नए अवसर व आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस महीने में 5 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सबसे पहले मंगल ग्रह 6 सितंबर 2021 को सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन भौतिक सुख प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह भी अपनी राशि तुला में गोचर करेंगे। इसके बाद देव गुरु बृहस्पति 14 सितंबर को मकर राशि में वक्री चाल चलेंगे। फिर 16 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। सबसे आखिर में बुध भी तुला राशि में पहुंच जाएंगे। इसके बाद 27 सितंबर से बुध इसी राशि में वक्री चाल चलेंगे। जानिए किन राशियों को होगा फायदा और किस को होगा नुकसान

मेष राशि (Aries)
गणेशजी कहते हैं कि अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। इस साल विवाह भी हो जाए तो आश्चर्य की कोई बात नहीं है। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहने से प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा. संतान पक्ष में सुखद स्थिति होने से प्रसन्नता रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus)
सितंबर का मास वृषभ राशि के लोगों के लिए बेहद शुभकारी एवं खुशियों वाला महीना सिद्ध होगा। इस माह में इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। परंतु इस माह में इन्हें कुछ अधिक खर्चे भी करने पड़ेंगे। व्यापर में वृद्धि होने से आर्थिक मोर्चे पर अच्छी सफलता मिलें के योग हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)
इस राशि के जातकों के लिए सितंबर महीना शुभ होगा। नौकरी और व्यापार में वृद्धि होने से आर्थिक क्षेत्र में अच्छी सफलती मिलेगी। आय के साधन भी बढ़ेंगे. हालांकि इस माह में काम का बोझ भी बढ़ सकता है। इस माह में वाहन सुख और पैत्रिक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer)
सितंबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। इस मास में इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष अनुकंपा रहेगी। इस लिए इस राशि के लोगों को माता लक्ष्मी जी की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। धन आगमन के योग बन रहें हैं। जो धन काफी समय से रुका हुआ है। वापस मिल सकता है। इन्हें सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने प्रबल संभावना है। व्यापारियों या बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अच्छा है।

सिंह राशि (Leo)
गणेशजी कहते हैं कि शत्रु पक्ष से राहत के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। मनोनुकूल समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। जनता से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। लेन-देन भी समय पर होने से प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)
गणेशजी कहते हैं कि पारिवारिक मामलों में सहयोग देना होगा.। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। कर्ज की स्थिति में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में संतोषजनक वातावरण पाएंगे। गुप्त युतियों द्वारा धन संबंधित समस्या हल होगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होगा।

दो राशि के लोगों को बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत होगी।

मकर राशि (Capricorn)
इस राशि के लोगों का पैसा गलत जगह फंसने के आसार रहेंगे। संपत्ति की खरीद में धन-हानि होने की आशंका दिखाई दे रही है। इसलिए पैसों के मामले में आपको बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि इस महीने कई बार अचानक से लाभ होने के भी आसार रहेंगे। लेकिन ऐसा तब होगा जब आप हर काम बेहद ही सावधानी से करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये महीना मुश्किल भरा दिखाई दे रहा है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार रहेंगे। चोट-चपेट लगने की आशंका है। इस राशि वालों पर शनि साढ़े

कुंभ राशि(Aquarius)
आपके ऊपर शनि की साढ़े साती चल रही है। सितंबर महीने में आपकी मुश्किलें बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अचानक से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पैसों के लेन-देन में बेहद ही सतर्कता बरतनी होगी। किसी भी तरह का जोखिम इस दौरान न लें। कर्ज लेने और देने से बचें। पैसों को लेकर किसी से विवाद होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। बजट बनाकर उसके अनुसार ही पैसा खर्च करें नहीं तो कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। इलाज में काफी पैसा खर्च हो सकता है। 15 सितंबर से बृहस्पति के द्वादश भाव में आने के कारण खर्च में काफी ज्यादा वृद्धि हो सकती है। इसलिए संभलकर चलें।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button