मनोरंजन

IFFM-2022:ऑस्ट्रेलियाई धरती पर गूंजेगा ‘जय-जय भारत’,IFFM में तिरंगा फहराएंगे अभिषेक और कपिल देव

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) मेलबर्न में होने जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते यह फेस्टिवल पिछले दो साल वर्चुअली आयोजित किया गया था। इस बार के फेस्टिवल के लिए 23 भाषाओं की 100 से अधिक फिल्मों का चयन किया गया है। फेस्टिवल के कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही आयोजकों द्वारा की जाएगी। IFFM 2022 में  पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (KAPIL DEV) विशिष्ट अतिथि और अभिनेता अभिषेक बच्चन (ABHISHEK BACHCHAN) मुख्य अतिथि शामिल होंगे। अभिषेक बच्चन और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत को गौरवान्वित करते हुए, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में भारतीय तिरंगा फहराएंगे।

भारतीय तिरंगा फहराना गर्व की बात- अभिषेक

अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि,  “सिनेमा के उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मेलबर्न में भारतीय स्वतंत्रता के प्रतिष्ठित फेडरेशन स्क्वायर में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराना मेरे लिए गर्व की बात है। यह एक ऐसा आयोजन है जहां पूरे ऑस्ट्रेलिया के भारतीय, सभी अलग-अलग पृष्ठभूमि से, भारत की स्वतंत्रता की 75 वर्ष की वर्ष गांठ मनाने के लिए एक साथ आएंगे। यह ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दोस्ती का प्रतीक है। कपिल सर के साथ इस मंच को साझा करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है और यह आयोजन सिनेमा और क्रिकेट के एक साथ आने का भी प्रतीक है, दो चीजें जिन्होंने अक्सर हम भारतीयों को एक साथ जोड़ा है। सैकड़ों लोगों के बीच भारत, भारतीयों और हमारे देश की भावना का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं, जो इस ऐतिहासिक क्षण और कार्यक्रम का जश्न मनाने के लिए उपस्थित होंगे।

IFFM 2022

ऑस्ट्रेलिया में मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस

अभिषेक बच्चन ने आगे  कहा, “भारत आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है और हमारी फिल्में लोगों के देशभक्ति का इजहार करने का बड़ा माध्यम रही हैं। हम IFFM में इसे अपने तरीके से मना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में लोग भारतीय फिल्मों और क्रिकेट को पसंद करते हैं और अभिषेक बच्चन, जो इतनी बड़ी विरासत के साथ आते हैं, और कपिल देव (Kapil Dev), जिन्होंने हमारे देश को वैश्विक मानचित्र पर रखा, उन्हें इसके लिए सबसे उपयुक्त लगे।”

IFFM में फिल्म ’83’ को सेलिब्रेट किया जाएगा

साल 2021 की बहुचर्चित फिल्मों में से एक रणवीर सिंह की ’83’ को भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता न मिली हो, लेकिन इसे समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर बनी यह फिल्म अब नई उपलब्धि हासिल करने जा रही है।  मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में  कबीर खान निर्देशित ’83’ मूवी को सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके लिए 193 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आंमत्रित किया गया है।

IFFM 2022

इस दिन होगी IFFM की शुरुआत

मेलबर्न के भारतीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 12 अगस्त की रात में किया जाएगा और 14 अगस्त को पुरस्कार समारोह होगा। फेस्टिवल के लिए 23 भाषाओं की 100 से अधिक फिल्मों का चयन किया गया है। सिनेमा की विविधता का जश्न मनाने के लिए कई भारतीय सितारे भी कार्यक्रम में शिरकत करने मेलबर्न पहुंचेंगे। यह भारत के बाहर होने वाले सबसे बड़े भारतीय फिल्म समारोहों में से एक है और ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा समर्थित एकमात्र भारतीय फिल्म समारोह भी है।  फेस्टिवल की शुरुआत फिल्म तापसी पन्नू की ‘दोबारा’ से होगी, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button