25.4 C
Bhopal

मोदी-शाह को निशाने पर लेते रहे तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम: राणे ने उद्धव-आदित्य को चेताया, जानें क्यों भड़के भाजपा नेता

प्रमुख खबरे

मुंबई। भाजपा नेता नारायण राणे ने शिवसेना प्रमुख (यूबीटी) उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और शिवसेना नेता संजय राउत को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते रहे उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। राणे ने ठाकरे परिवार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का भी आरोप लगाया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं यह स्पष्ट कर दूं कि अगर उद्धव, आदित्य और संजय राउत हमारे नेताओं की आलोचना करना जारी रखते हैं, तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, राउत को प्रधानमंत्री मोदी और शाह के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। राणे ने उद्धव ठाकरे पर कोरोना वायरस महामारी के दौरान मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों से बचने का भी आरोप लगाया।

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया, जब महामारी अपने चरम पर थी, तब वह (उद्धव) राज्य के मुख्यमंत्री थे। लेकिन वह अपनी जिम्मेदारियों से बचते रहे। इससे एक दिन पहले, मुंबई में भारी बारिश के बाद सार्वजनिक परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ और कई मेट्रो स्टेशन जलमग्न हो गए, जिनमें से एक का हाल में उद्घाटन किया गया था।

बता दें कि आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने जलभराव को लेकर सरकार पर निशाना साधा और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। आदित्य ने यहां तक कहा कि पार्षदों को लुभाने के लिए इस्तेमाल किए गए धन का उपयोग मुंबई के नागरिकों की परेशानियों को कम करने के लिए किया जा सकता था। आलोचना का जवाब देते हुए राणे ने भारी बारिश के पिछले उदाहरणों के दौरान शिवसेना (यूबीटी) के रिकॉर्ड पर सवाल उठाया।

भाजपा नेता ने कहा, मुंबई जुलाई और अगस्त में भारी बारिश के लिए जाना जाता है। जब शहर में भारी बारिश हुई थी, तब कितने लोगों को उद्धव ठाकरे से मदद मिली? एक भी व्यक्ति को नहीं। राउत की आलोचना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, वह बहुत बोलते हैं। वह शुरुआती दिनों में शिवसेना में भी नहीं थे। वह लोकप्रभा (एक मराठी पत्रिका) के साथ थे और बालासाहेब (ठाकरे) की आलोचना करते थे। अब वह हर सुबह प्रेस को संबोधित करते हैं। ठाकरे पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए राणे ने कहा, भ्रष्टाचार उनके खून में है। 1985 से पहले उद्धव और आदित्य की आय कितनी थी? उन्हें अपने वित्तीय विवरण दिखाने चाहिए। गौरतलब है कि आदित्य ठाकरे का जन्म 13 जून 1990 को हुआ था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे