ज्योतिष

अगर आपके पैरों के तलवे में हैं ये निशान, तो आप बनने वाले है जल्द ही धनवान

केवल हमारे हाथों की रेखाएं ही हमारे बारे में बहुत कुछ नहीं कहती बल्‍कि पैरों के तलवे देखकर उसके स्वभाव, चरित्र, भूत, भविष्य व वर्तमान के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। तलवे की बनावट के साथ उस पर बने चिह्न भी अच्छे-बुरे फल प्रदान करते हैं। तलवे के प्रत्येक चिह्न का अपना निश्चित स्थान और महत्व होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं की तरह पैरों के तलवे की रेखाएं और आकार भी हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व डालती है। सामुद्रिक शास्त्र के हस्त रेखा विज्ञान भाग में हमारे अंगो, रेखाएं, आकार के बारें में विस्तार से बताया गया है। जानिए पैरों के तलवे में रेखाओं के निशान आपके भविष्‍य के बारे में क्‍या-क्‍या इशारा करते हैं।

कैसे तलवे वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है

1. जिन लोगों के तलवे सांवले या मटमैले रंग के होते हैं, वह हर परिस्थिति में खुश रहने वाले होते हैं। उनका सामाजिक व पारिवारिक जीवन भी सामान्य रहता है। उन्हें अपने जीवन में कई स्थानों पर घूमने का मौका मिलता है। ऐसे लोगों के पास धन भी पर्याप्त रहता है। लोगों को खुश रखना इन्हें अच्छी तरह से आता है।

2. जिन लोगों के तलवों में शुभ चिह्न (Auspicious sign) जैसे- कमल का फूल, शंख, छत्र, तलवार, सांप, झंडा व बाण होते हैं, वे किस्मत वाले होते हैं। ऐसे लोग राजा के समान जीवन जीते हैं। इस तरह के लोगों को कोई भी धनवान बनने से नहीं रोक पाता है।

3. जिन लोगों के तलवे पीले, उंगलियां मोर के पंजों के तरह खुली-खुली व पांव में नीली नसें स्पष्ट व उभरी हुई हों व तलवा हमेशा ठंडा रहता हो। ऐसे लोग जीवन भर दुख पाते हैं और हमेशा पैसों की तंगी के कारण परेशान रहते हैं। इस प्रकार के तलवे वाले कुछ लोग अपराधी प्रवृत्ति के भी हो जाते हैं और सामाजिक व पारिवारिक जीवन में भी प्राय: असफल रहते हैं। कई बार गंभीर अपराधों के चलते इन्हें जेल भी जाना पड़ता है। ये हमेशा दूसरों के धन पर ही नजर रखते हैं। ऐसे तलवे वाले कुछ लोग शातिर ठग व धोखेबाज हो सकते हैं।

4. शरीर लक्षण विज्ञान के अनुसार, मांसल, चिकना, गुदगुदा, गुलाबी और आकर्षक तलवा अच्छे फल देने वाल माना गया है। एक सभ्य व्यक्ति के पैर की उंगलियां एक-दूसरे के पास, एड़ियां गोल एवं तलवा सदैव गरम रहना चाहिए।
अगर यह सब लक्षण किसी व्यक्ति के तलवों में हैं, तो वह व्यक्ति निश्चित ही भाग्यवान और शुभ लक्षणों से युक्त होता है। वह अपने जीवन में कई उपलब्धियां प्राप्त करता है। उसका सामाजिक और पारिवारिक जीवन भी बहुत सफल रहता है। वह अपने जीवन में मान-सम्मान, प्रसिद्धि प्राप्त करता है।

5.जिस जातक के तलवे की रेखा एड़ी से निकलकर अंगूठे के मध्य भाग तक पहुंचती है, ऐसे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। इनको कोई भी चीज पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इनके ऊपर हमेशा लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है। हालांकि यह लोग भावुक भी काफी होते हैं।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button