अगर शाम के समय करते हैं आप ये काम, तो सावधान हो जाएं। ऐसा करना पड़ सकता है महंगा!
सूर्यास्त के बाद कौन से काम करना चाहिए और कौन से नहीं, आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आज की हमारी ये जानकारी आपका भाग्य बदल सकती है।

बृजेश रघुवंशी
इस डिजिटल जमाने की दुनिया में लोग इतने व्यस्त हो चुके हैं कि वह अब अपने शास्त्रों को ही भूलते जा रहे हैं। वास्तु शास्त्र पर तो अब लोगों का ध्यान ही नहीं है। जिस के कारण कई तरह की हानियां हो रही हैं। जिसका अंदाजा भी लोगों को नहीं है। हालाकि कुछ लोग अभी हैं, जो आज भी वास्तु शास्त्रों के मुताबिक काम करते हैं। और प्रगति के रास्ते पर हैं। हिंदू शास्त्रों और पुराणों में बेहतर और खुशहाल जीवन जीने के कई उपाय और नियम बताए गए हैं।लेकिन जो लोग इनकी अनदेखी करते हैं। उनके जीवन पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ता है। जिसक अंदाजा भी शायद उन्हे नहीं होता है। आज हम आपको हिंदू शास्त्रों के मुताबिक कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं। और जो हम बताने जा रहे हैं। अगर आप उनमें से कोई गलती कर रहे हैं। तो ये खबर आपके लिए वरदान बन सकती है। तो आज हम आपको बताएंगे कि शाम के वो कौन से काम हैं, जिन्हे कभी भूलकर भी नहीं करना चाहिए। मतलब सूर्यास्त के बाद आपको इन बातों का ध्यान रखना जरुरी है।
शाम को तुलसी की पत्ती तोड़ना पड़ सकता है महंगा
हिंदू धर्म में तुलसी की पूजन का बड़ा महत्व है। तुलसी की पूजा करना बहुत जरुरी है। लेकिन क्या आपको पता है कि सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे की पूजा के कुछ अलग ही नियम है। तो जान लिजिए, सूर्यास्त के बाद न तो तुलसी को जल चढ़ाये और न ही उनकी पत्तियां तोड़ें, यहां तक की शाम के समय तुलसी को छूना भी नहीं चाहिए। हिंदू शास्त्रों में ऐसा करना सही नहीं माना गया है। क्योंकि ऐसा करने से घर से देवी लक्ष्मी हमेशा के लिए चली जाती हैं। और मां लक्ष्मी की नराजगी का सामना करना पड़ता है।
संध्या के समय घर में न लगाएं झाड़ू
घर में रोज झाडू लगाना चाहिए। घर की साफ-सफाई करना अच्छी बात है। लेकिन सूर्यास्त के बाद यानि संध्या के वक्त ऐसा करना अशुभ माना गया है। शाम के समय घर में झाड़ू लगाने से भी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।हिंदू शास्त्रों के मुताबिक झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शाम के वक्त घर के अंदर झाड़ू लगाने से अशुद्धियां आती हैं और माता लक्ष्मी रुष्ट होती हैं। साथ ही घर की सकारात्मक ऊर्जा भी बाहर चली जाती है। वही घर का कूड़ा-कचरा भी बाहर नहीं फेंकना चाहिए।
संध्या के समय नहीं सोना चाहिए
रोज 7 से 8 घंटे की नींद लेना अच्छी सेहत के लिए जरुरी है। जिसके लिए सोने का समय भी निर्धारित करना पड़ता है।लेकिन शाम के समय नींद बिल्कुल न लें। संध्या के समय सोना अशुभ माना गया है। हिंदू शास्त्रों के मुताबिक संध्या के समय घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। अगर आप शाम के समय सोते हैं। तो देवी लक्ष्मी कभी भी आपके घर में निवास नहीं करेंगी। शाम के वक्त सोने से कई तरह के रोगों से भी व्यक्ति घिर जाता है। साथ ही व्यक्ति की आयु भी कम होती है।इसके साथ ही ऐसा भी बोला जाता है कि शाम को व्यक्ति को अपने घर के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए।
इन चीजों का दान करने से बचें
दान करना अच्छी बात है। दान करने से पुण्य मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सूरज ढलने के बाद किन चीजों का दान आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। तो जान लिजिए, शाम के समय दही, दूध,नमक,हल्दी समेत किसी भी तरह की खट्टी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। क्योकि शाम के समय इस तरह के दान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। साथ ही घर में दरिद्रता भी आती है।
अब पॉइंट टू पॉइंट जानें क्या करें क्या न करें
- संध्या के समय भोजन नहीं करना चाहिए।
- शाम के समय किसी को उधार नहीं देना चाहिए।
- शाम के समय किसी भी व्यक्ति या महिला को घर की दहलीज पर नहीं बैठना चाहिए
- शाम को वेद और शास्त्रों का अध्ययन नहीं करना चाहिए।
- संध्या का समय ध्यान और साधना ही करना चाहिए।
- संध्या के समय स्त्री और पुरूष को प्रसंग से बचना चाहिए।