हेल्थ

कब्ज की समस्या से हो गए है परेशान,तो रोजाना करें इन का सेवन

गलत खानपान और खराब दिनचर्चा के चलते कब्ज (Constipation)आम समस्या बन गई है। अमतौर पर कब्ज की समस्या डाइट में ऐसी चीजों का कम लेना होता है जिसमें फाइबर की मात्रा कम होती हैं। जिसके कारण आपका खाना आसानी से पच नहीं पाता है। जिसके कारण कब्ज की समस्या हो जाती है। .कब्ज को रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने (drinking enough water) की भी सलाह दी जाती है। कई तरह के पेय कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. ये आपको हाइड्रेटेड रखते हैं। कब्ज के लिए कई ड्रिंक्स (Drink For Constipation) काफी कारगर हो सकते है। हम अक्सर कब्ज के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Constipation) करते हैं जिसमें जीरा, अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कुछ ऐसी कमाली की चीजों से एक खास ड्रिंक (Drink) बनाई जा सकती है, जिसका सेवन कर पेट की समस्याओं (Stomach Problems) को दूर किया जा सकता है। कब्ज से राहत पाने के लिए आप कौन से जूस का सेवन कर सकते हैं आइए जानें…..

कब्ज को दूर करने के लिए कारगर ड्रिंक ( Effective Drink To Relieve Constipation)

नींबू का रस (Lemon juice)
नींबू का रस विटामिन सी से भरपूर होता है। नींबू आपके स्वास्थ्य और त्वचा के लिए फायदेमंद है। इस पेय को तैयार करने के लिए एक कप गर्म पानी में आधा नींबू का रस मिलाया जा सकता है। आप स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत पाने में मदद मिल सकती है।

अदरक की चाय पिएं (Drink ginger tea)
अगर आप दूध पीना पसंद नहीं करते हैं, तो इसके बदले में अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे भी कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक कप अदरक की चाय बना लें और इसमें दो चम्मच अरंडी के तेल को अच्छी तरह से मिक्सकर पिएं। इस चाय से भी कब्ज की समस्या दूर होती है।

नाशपाती का जूस (Pear juice)
नाशपाती के जूस में विटामिन सी, के, पोटैशियम और कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं। नाशपाती का रस भी कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। ये बच्चों के लिए कब्ज के इलाज के लिए भी फायदेमंद है। बेहतर स्वाद के लिए आप इसमें थोड़ा नींबू का रस या सेंधा नमक भी मिला सकते हैं। ये न केवल स्वाद में बेहतर होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

दूध और घी का सेवन करें (Drink milk and ghee)
रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच घी मिक्सकर पिएं। कब्ज के लिए दूध और घी रामबाण दवा है। इस उपाय को अपनाने से कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है।

सेब का जूस (Apple juice)
सेब के जूस में विटामिन ए, सी, ई, के और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है. सेब के जूस का सेवन कब्ज से लड़ने में फायदेमंद होता है। कब्ज से लड़ने के लिए सेब का रस का सेवन नियमित मात्रा में करें। नियमित रूप से एक सेब का सेवन आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है। ये आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।

प्रून जूस (prune juice)
प्रून जूस भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है। ये पाचन संबंधित समस्या से राहत दिलाने का काम करता है। कब्ज से लड़ने के लिए आप सूखे प्रून भी खा सकते हैं। ये जूस हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मददगार होता है क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है। इसलिए कब्ज से राहत पाने के लिए आप प्रून जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button