हेल्थ

आप भी खर्राटों से हैं परेशान तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय,मिलेगा आराम

जब भी लोग सुकून की नींद सोते है तो अक्सर सोते वक्त बहुत से लोग खर्राटे लेते हैं। आपको शायद पता न हो लेकिन सोते वक्त खर्राटे लेना एक तरह की असामान्यता है। कई बार लोग खर्राटे को सामान्य प्रक्रिया समझकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन कई मामलों में खर्राटे स्लीपिंग डिस्ऑर्डर का हिस्सा होते हैं । कुछ लोगों को खर्राटे की समस्या थकान के कारण हो सकती है तो कुछ लोगों को इसकी वजह तनाव भी हो सकता है। हालांकि जो लोग खर्राटे की समस्या का सामना कर रहे होते हैं उन्हें खुद इस बात की जानकारी नहीं होती कि वो सोते वक्त खर्राटे लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो गहरी नींद में होते हैं। हम आपको दादी नानी के नुस्खेु बता रहे हैं जिसकी मदद से आप खर्राटे की समस्या को घर पर ठीक कर सकते हैं। जानिए कैसे करें खर्राटे की समस्या को दूर। खर्राटे की समस्या का कारण हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिससे आप काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

करवट लेकर सोएं
खर्राटों के आने की एक प्रमुख वजह आपके सोने के तरीक़े पर निर्भर करती है। यदि आप पीठ के बल सोती हैं, तो इस मुद्रा में आपके गले और जीभ पर ज़्यादा दबाव बनता है और खर्राटे आने की आशंका बढ़ जाती है। इसे दूर करने का सबसे सरल उपाय यह है कि आप करवट लेकर सोएं. सोने का तरीक़ा बदलने के साथ-साथ अपनी जीवनशैली में योग को नियमित रूप से अपनाएं। इससे भी आपको काफ़ी बदलाव महसूस होगा।

साइनस भी है वजह
खर्राटे की एक वजह साइनस बढ़ने से नाक के छिद्रों का जाम हो जाना भी हो सकती है। इतना ही नहीं, खर्राटे की ध्वनि बढ़ने पर भी नाक के रास्ते का प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अगर आप साइनस के मरीज हैं तो सावधानियां हमेशा बरतें। यदि आपको जुकाम हुआ है या साइनस बढ़ने से परेशान हैं तो सोने के पहले भाप जरूर लें जिससे सारी गंदगी बाहर आ जाए और सांस लेने में आसानी हो।

जैतून का तेल दिला सकता है खर्राटों से छुटकारा
दरअसल, जैतून के तेल में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं। यह सूजन को दूर करता है, जिससे गले के अंदर हवा के आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। रोजाना इसके इस्तेमाल से खर्राटों को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले जैतून की तेल की एक या दो घूंट लें या फिर आप उसमें शहद मिलाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं।

हल्दी का करें सेवन
अगर किसी को खर्राटे लेने की समस्या है तो वो हल्दी का सेवन करें। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते होते हैं जो कि नाक में कंजस्टेड रास्ते को खोलने में सहायता करते हैं। इसलिए आप रोजाना सोने से करीब आधा घंटे पहले गर्म दूध में हल्दी डालकर पिएं। इससे आपको खर्राटों की समस्या में आराम मिलेगा।
शहद भी है असरदार
खर्राटों की समस्या में शहद भी काफी असरदार है। इसमें भी प्रचुर मात्रा में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। ऐसे अगर आप सोने से पहले शहद की चाय या फिर गर्म पानी में शहद को मिलाकर पिएं तो आपको आराम मिलेगा। शहद का सेवन करने से नाक का मार्ग खुलेगा जिससे ऑक्सीजन आसानी से गुजरती है।
सोया मिल्क का करें सेवन
अगर आपको खर्राटे की दिक्कत है तो आप सोया मिल्क का सेवन करें। इसका सेवन रोजाना करने से भी आपको खर्राटों की समस्या में आराम मिलेगा।
प्याज
सब्जी में खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा प्याज आपको खर्राटों की समस्या को दूर भगाने में भी मददगार है। इसके लिए बस आप रात के खाने में पकी हुई प्याज को शामिल करें। प्याज की महक दिमाग को राहत पहुंचाएगी और बिना खर्राटे लिए आप आराम से सो जाएंगे।

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है तो नाक के रास्ते की नमी सूख जाती है। ऐसे में साइनस हवा की गति को श्वास तंत्र में पहुंचने के बीच में सहयोग नहीं कर पाता। ऐसे में सांस लेना कठिन हो जाता है और खर्राटे की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। ऐसे में पूरे दिन भरपूर मात्रा में पानी पीएं, सेहतमंद रहें और खर्राटे से कोसों दूर रहें।

लहसुन का प्रयोग
साइनस की समस्या में लहसुन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में हीलिंग-क्वालिटी होती है। ये ब्लॉकेज साफ करने के साथ ही श्वसन-तंत्र को भी बेहतर बनाती है। अच्छी और चैन की नींद के लिए लहसुन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है।

ऑलिव ऑयल भी है फायदेमंद
ऑलिव ऑयल एक बहुत कारगर घरेलू उपाय है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह श्वसन तंत्र की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने में बहुत फायदेमंद होता है।

इलायची भी है कारगर
इलायची, श्वसन तंत्र को खोलने का काम करती है। इससे सांस लेने की प्रक्रिया सुगम होती है। सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीने से समस्या में राहत मिलेगी।

दालचीनी
आप एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें दो से तीन चम्महच दालचीनी (cinnamon) का पाउडर मिलाएं। अब इसे पी लें. ऐसा कुछ दिन लगातार करें। अंतर महसूस होगा।

.देसी घी
देसी घी (Ghee) के माध्यम से भी आप खर्राटे की समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले देसी घी को हल्का गर्म करना होगा। इसके बाद घी की कुछ बूंदों को नाक में डालने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है।

खर्राटे रोकने में उपयोगी
घी में कुछ ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो नाक के जमाव को कम करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप घी को हल्का गर्म करें और एक-एक बूंद अपनी नाक के दोनों छिद्रों में डालें। रात को सोने से पहले ऐसा नियमित तौर पर करें तो फायदा मिल सकता है।

लहसुन भी दिला सकता है खर्राटों से मुक्ति
अगर आपको खर्राटे साइनस की वजह से आते हैं तो लहसुन आपके लिए लिए फायदेमंद हो सकता है। यह खर्राटे की समस्या से निजात दिला सकता है। इसके लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले लहसुन की एक या दो कलियां खाएं और पानी पी लें। आपको खर्राटे से राहत मिल सकती है।

मेथी
मेथी में फ़ायटो-न्यूट्रीएंट्स के साथ-साथ ऐंटीऑक्सीडेंट और ऐंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। यह आपके पाचन को दुरुस्त करती है और चूंकि पाचन का खर्राटों से सीधा संबंध होता है, इससे खर्राटों को कम करने में मदद मिलती है। रोज़ाना रात को आधा चम्मच मेथी पाउडर पानी के साथ पिएं। ऐसा हर दिन करने से धीरे-धीरे खर्राटों की आवाज़ कम होने लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button