हेल्थ

आप को भी है लिपस्टिक का शौक, तो जानें इसके साइड इफेक्ट्स

आप की खूबसूरती बढ़ाने में लिपस्टिक का बहुत बड़ा योगदान है । क्योकि लिपस्टिक मेकअप का बहुत जरूरी हिस्सा माना जाता है और महिलाओं की सबसे पहली पसंद होती है। कई बार 1 लिपस्टिक अपने आप में पूरी मेकअप किट साबित होती है। वैसे तो ज्यादातर कॉस्मेटिक्स नुकसान पहुंचाते हैं लेकिन लिपस्टिक के साइड इफेक्ट्स (side effects) शरीर के लिए बहुत अधिक खतरनाक हो सकते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि, लिपस्टिक का उपयोग एक निश्चित समय तक ही करना चाहिए? क्योंकि, यह कई जहरीले पदार्थों से मिलकर बनी होती है जो आपके शरीर के लिए बहुत हार्मफुल होते हैं। इसे खरीदते वक्त थोड़ी सतर्कता जरूरी है। लिपस्टिक को खरीदने से पहले हर फीमेल को कई सारी बातों को ध्‍यान में रखना चाहिए ताकि उनके होंठ (Lips) हमेशा स्‍वस्‍थ बने हरें और उन पर कोई दुष्‍प्रभाव न पड़ें। ऐसा इसलिए है क्योंकि लिपस्टिक को होठों पर लगाया जाता है और खाना खाते वक्त यह सीधे शरीर के अंदर चला जाता है। इस वजह से नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल्स सीधे डाइजेस्टिव सिस्टम (digestive system) में पहुंच सकते हैं। चलिए जानते हैं कि, लिपस्टिक में क्या पाया जाता है और किन-किन पदार्थों से मिलकर तैयार होती है लिपस्टिक?

लिपस्टिक खरीदते समय चेक करें ये इनग्रेडिएंट्स (Check these ingredients while buying lipstick)

अगर शरीर मैं मैग्नीज, कैडमियम, क्रोमियम और एल्युमिनियम एकसाथ इकट्ठे हो जाते हैं तो बहुत नुकसान करते हैं। लिपस्टिक लगाकर खाना खाते वक्त इन सभी तत्वों के शरीर में जाने के चांसेज बढ़ जाते हैं। ऐसे में लिपस्टिक खरीदते वक्त ध्यान रखें कि उसमें ये प्रोडक्ट्स बिल्कुल न हो।

लेड का प्रयोग (use of lead)
कई बार लिपस्टिक्स में लेड का प्रयोग किया जाता है। यह लेड हमारे शरीर में जाकर सॉफ्ट टिशूज, ब्लड और हड्डियों को प्रभावित करता है। इससे आपके होंठों का रंग भी काला पड़ने लगता है। होंठ बार-बार सूखने भी लगते हैं।

एलर्जी होना (having allergies)
क्या आपको पता है लिपस्टिक के नियमित इस्तेमाल से आपको एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है। एक शोध में पाया गया है कि इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले कृत्रिम डाई हमारे मुंह के ज़रिए शरीर के अंदर तो पहुंचते हैं। साथ ही स्किन के ऊपरी हिस्से पर भी लगते हैं। जिससे आपको एलर्जी और डर्मेटाइटिस, त्वचा पर खुजली, सूजन और लाल चकत्ते आदि जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए आप हर्बल सामग्रियों से बनी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आंखों में जलन की शिकायत (complaints of burning in the eyes)
कई बार महिलाएं लिपस्टिक को आईशैडो की तरह इस्तेमाल करती हैं। जो हमारी आंखों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। आप अपनी आंखों पर लिपस्टिक को इस्तेमाल करने से बचें। नहीं तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है। अगर आपको भी लिपस्टिक लगाने से ये परेशानियां हो रही हैं तो आप रोजाना लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से बचें। किसी खास दिन या जरूरी इवेंट के लिए ही लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। अगर आपको लिपस्टिक लगाना पसंद है,तो हर्बल सामग्रियों से बनी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

पेट संबंधी समस्या (stomach problems)
लिपस्टिक से पेट संबंधी समस्या का खतरा भी बढ़ जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक ब्यूटी उत्पादों में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। लिपस्टिक में ज़्यादातर लेड केमिकल का इस्तेमाल होता है। लेड हमारे होठों के ज़रिए मुंह के माध्यम से पेट तक पहुंच सकता है। ऐसे में हमें कई पेट संबंधी दिक्कतें जैसे पेट में दर्द आदि का सामना करना पड़ सकता है।

कैंसर का खतरा (cancer risk)
लिपस्टिक्स में कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर इनकी मात्रा ज्यादा हो तो कैंसर का खतरा भी हो सकता है। पैराबीन एक ऐसा प्रिजर्वेटिव है जो कैंसर के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इससे महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या नजर आती है। दरअसल लिपस्टिक में बिस्मथ ऑक्सीक्लोराइड भी प्रिजर्वेटिव के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इससे भी कैंसर होने का खतरा बना रहता है और यह शरीर को बीमार बना सकता है। कई लोगों को इससे एलर्जी भी होती है।

गर्भावस्था में लिपस्टिक लगाने से बचें (Avoid lipstick during pregnancy)
अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो हर समय लिपस्टिक लगाने से बचें सिर्फ ओकेजनली ही लिपस्टिक लगाएं और सस्ते ब्रैंड की लिपस्टिक बिल्कुल न खरीदें। आप चाहें तो हर्बल लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

लिपस्टिक का इस्तेमाल करते समय अपनाएं ये टिप्स
-लिपस्टिक लगाते वक्त सावधानी बरतना बहुत ही जरूरी है।
-लिपस्टिक खरीदते वक्त डार्क शेड्स लेने से बचें क्योंकि हेवी मेटल्स डार्क शेड्स में ज्यादा होते हैं।
-लिपस्टिक लगाने से पहले घी या पेट्रोलियम जेली का बेस होंठों पर जरूर लगाएं, इससे साइड इफेक्ट कम होता है।
-लोकल ब्रैंड्स भले ही सस्ते हों लेकिन ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
-अच्छे ब्रैंड्स की लिपस्टिक ही खरीदें और इसके इनग्रेडिएंट्स जरूर चेक करें।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button