ज्योतिष

अगर आपके माथे पर पड़ती है इतनी लकीरें ,तो सौ साल जीने वाले हैं आप

अक्सर आपने माथे की लकीरों को भाग्य से जोड़ने वाली बातें सुनी होंगी। लोगों को कहना है कि माथे की इन रेखाओं में ही इंसान का भाग्य कैद होता है। आप दर्पण में अपना मस्तक देखकर पता लगा सकते हैं कि आपकी उम्र कितनी होगी। समुद्रशास्त्र के अनुसार माथे की लकीरों से भी आयु का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।  ये जान कर शायद आपको थोड़ा अटपटा सा लग रहा होगा लेकिन यह सच है कि आपके माथे की लकीरों का कनेक्शन आपके भाग्य से जुड़ा होता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के माथे की लकीरों को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि वह कितना भाग्यशाली है। माथे की लकीर व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य की ओर इशारा करती हैं।जो एक ओर से दूसरी ओर कनपटी को छूती हो वह उम्र के ल‌िहाज से उत्तम होती हैं। ऐसा व्यक्ति दीर्घायु होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में..

उम्र को दर्शाती है ये रेखाएं
जिसके सिर पर एक भी रेखा न हो तो ऐसे व्यक्ति का जीवन 90 वर्ष तक का हो सकता है। सिर पर दो रेखाओं की उपस्थिति से आयु चालीस वर्ष के आसपास हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति के माथे पर एक रेखा हो तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उस व्यक्ति को अल्पायु माना गया है। ऐसे लोगों का जीवन 20-25 वर्ष तक का हो सकता है, लेकिन यही एक रेखा की लंबाई कान तक हो तो व्यक्ति का जीवन सौ वर्षों तक का हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति के सिर पर दोनों कानों तक की लंबाई वाली दो रेखाएं हैं तो व्यक्ति की आयु 70 वर्ष हो सकती है तथा उसी प्रकार से तीन रेखाओं के होने से साठ वर्ष तक हो सकती है। सिर पर बालों तक रेखाएं हों तो व्यक्ति 80 वर्ष तक जीवन जीता है। माथे पर रेखाओं की गोलाई व भौंहों तक लम्बाई 30 वर्ष तक की उम्र की ओर इशारा करती है। यदि रेखाएं बायीं ओर से गोलाई लिए हुए हैं तो व्यक्ति अल्पायु हो सकता है।

धन से जुड़ी माथे की पहली लकीर
वैसे तो हमारे चेहरे पर कई तरह की लकीरें होती है लेकिन माथे की लकीरें बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के माथे की पहली लकीर का कनेक्शन सीधा धन से होता है। माथे पर पहले लकीर धन से संबंधित होती है। माथे पर यह लकीर भौं के बिल्कुल पास होती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इसे धन की लकीर भी कहते हैं। यदि किसी व्यक्ति के चेहरे पर यानी कि माथे पर पहली लकीर अन्यथा धन की लकीर जितनी स्पष्ट दिखाई देती है वह व्यक्ति उतना ही भविष्य में धनवान होता है। यदि किसी व्यक्ति के माथे पर यह लकीर स्पष्ट दिखाई नहीं देती तो इससे यह साफ संकेत मिलते हैं कि व्यक्ति भविष्य में कभी भी धनवान नहीं हो पाएगा। वह हमेशा धन से जुड़ी समस्याओं से घिरा रहेगा। पैसा कम आएगा तो सही लेकिन उसका सही जगह इस्तेमाल नहीं कर पाएगा ना ही धन इकट्ठा कर पाएगा, उसके वित्त जीवन में सदैव उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

माथे की दूसरी लकीर सेहत की देती है जानकारी
माथे पर दूसरी लकीर भी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। यह व्यक्ति से जुड़ी सारी बातों को बताती है लेकिन यह सबसे ज्यादा व्यक्ति के स्वास्थ्य की तरफ इशारा करती है। यह भौहों के निकट की लकीर के बाद दूसरी लकीर होती है। यदि माथे की दूसरी लकीर गाड़ी और साफ दिखाई देती है तो इसका मतलब यह है कि व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी स्वास्थ्य से संबंधित परेशान नहीं रहेगा, सदैव उसका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

भाग्य से है माथे की तीसरी लकीर का कनेक्शन
माथे पर पहली और दूसरी लकीर के बाद नंबर आता है तीसरी लकीर का जो भी भाग्य से जुड़ी होती है। इस लकीर की खास बात यह है कि यह बहुत ही कम लोगों के माथे पर नजर आती है। जाहिर सी बात है की बहुत ही कम लोग भाग्यशाली होते होंगे। यदि यह तीसरी लकीर किसी व्यक्ति के माथे पर बनी होती है तो वह बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली होता है उसे जीवन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती।

जीवन के उतार-चढ़ाव
माथे पर चौथी बनने वाली लकीर का संबंध हमारे जीवन के उतार-चढ़ाव से होता है। यदि यह स्पष्ट रूप से नहीं होती तो हमें काफी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, यह लकीर 26 से 40 वर्ष के बाद तक के उतार-चढ़ाव और संघर्ष को ही बताती है। ऐसे व्यक्ति की सफलता 40 वर्ष की उम्र के बाद ऊंचाइयों को छूती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति का आर्थिक जीवन बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button