ताज़ा ख़बर

एक ऐसी भी विधायक: बंग्ला न गाड़ी, घर के नाम पर झोपड़ी, पति करता है मजदूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के नतीजे सबके सामने आ गए। पश्चिम बंगाल में भले ही BJP 200 का वो जादुई आंकड़ा ना पार कर पाई हो लेकिन भाजपा की एक महिला विधायक (Women MLA) की जीत खूब चर्चा में है। भाजपा के टिकट पर सालतोरा सीट (Saltora Seat) से चुनाव लड़ने वाली चंदना बाउरी (Chandana Bauri) ने TMC के संदीप मंडल (Sandeep Mandal) को पछाड़ दिया है। उनकी जीत से ज्यादा चर्चा उनकी सादगी और आर्थिक स्थिति की है। बीजेपी नेता सुनील देवधर (BJP leader Sunil Deodhar) ने ट्वीट कर बताया है कि चंदना बाउरी की उम्र भर की जमा पूंजी केवल 31985 रुपये हैं। वह झोपड़ी में रहती हैं। वह एक गरीब मजदूर की पत्नी हैं। चंदना अनुसूचित जाति (scheduled caste) से आती हैं। उनके पास 3 बकरियां व 3 गाय हैं।

चंदना बाउरी ने अपना नामांकन (Enrollment) भरते समय चुनाव आयोग (Election commission) को जो शपथपत्र दिया था उसमें उन्होंने खुद के बैंक खाते में सिर्फ 6335 रुपये होने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके पति के खाते में महज 1561 रुपये जमा हैं। शपथपत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी कुल अचल संपत्ति 31985 रुपये (Total fixed assets Rs 31985) है जबकि उनके पति श्रवण की कुल अचल संपत्ति 30311 रुपये हैं।





उनके पति के पास किसी तरह की कृषि भूमि नहीं है। वह दिहाड़ी मजदूर (Day laborer)  हैं और मजदूरी से ही अपना घर चलाते हैं। चंदना मजूदरी के दौरान अपने पति का भी हाथ बंटाती हैं। चंदना ने 12वीं तक पढ़ाई की है जबकि उनके पति सिर्फ आठवीं पास हैं। पति पत्नी दोनों का मनरेगा कार्ड (MNREGA card) भी है। पिछले साल उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत 60 हजार की पहली किश्त भी मिली थी। जिससे उन्होंने अपना घर पक्का किया था।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button