अन्य खबरें

ऐसी कैसी आप की सरकार, मुआवजा मांग रहे किसानों पर लाठीचार्ज, कई किसान हुए गंभीर रूप से घायल

अमृतसर – दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार में किसानों पर पहली लाठीचार्ज हुआ है। इस दौरान 6 किसान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किसान तबाह हो चुकी कपास की फसल के मुआवजे की मांग कर रहे थे। वहीं भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) की अगुआई में किसानों ने लंबी के नायब तहसीलदार समेत अन्य स्टाफ को दफ्तर में बंधक बना लिया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार देर रात 12 बजे किसानों पर लाठीचार्ज कर नायब तहसीलदार और स्टाफ को छुड़ाया। जानकारी के मुताबिक पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में 6 किसान घायल हो गए, जिन्हें लंबी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं किसानों के द्वारा नायब तहसीलदार अरजिंदर सिंह और स्टाफ को बंधक बनाने के कारण अब पूरे प्रदेश के तहसीलदार हड़ताल पर चले गए हैं। हालांकि किसानों और स्टाफ को मुक्त करा लिया गया है।

 

मुआवजा को लेकर किया गया पक्षपात – आरोप

मुआवजे को लेकर प्रदर्शन करने वाले किसानों का आरोप है कि गुलाबी सुंडी से खराब हुई नरमा की फसल के मुआवजे के मामले में मुक्तसर जिले को नजरअंदाज किया गया है। मुक्तसर जिले में अधिकतर नरमा की खेती लंबी ब्लॉक में ही होती है। गिरदावरी में लंबी ब्लॉक के केवल छह गांवों को ही शामिल किया गया और उन्हें भी अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया, अन्य करीब 30 गांवों को गिरदावरी में शामिल ही नहीं किया गया।

 

तहसील के बाहर किसानों का डेरा

पुलिस ने बंधक नायब तहसीलदार व किसानों को तो छुड़ा लिया, लेकिन किसानों का धरना अभी भी जारी है। BKU ने अब तहसील दफ्तर के बाहर धरना लगाया हुआ है। वे अपनी बात पर अड़े हुए हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button