इंदौरमध्यप्रदेश

बुरहानपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-आयशर की सीधी भिड़ंत में 5 मजदूरों की मौके पर मौत, 7 गंभीर घायल

हादसा बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 62 किलोमीटर दूर देड़तलाई-शेखपुरा के बीच में हुआ। यहां एक पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 2 बजे गन्ने से भरे ट्रक ने मजदूरों से भरी आयशर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना में पिकअव वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के देड़तलाई के समीप हाईवे पर पिकअप और आयशर ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई है, जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन महाराष्ट्र के आकोट से खंडवा जा रहा था।

हादसा बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 62 किलोमीटर दूर देड़तलाई-शेखपुरा के बीच में हुआ। यहां एक पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 2 बजे गन्ने से भरे ट्रक ने मजदूरों से भरी आयशर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना में पिकअव वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इस भीषण हादसे में पांच मजूदरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

रोते-बिलखते सहायता की गुहार लगा रहे थे लोग
मजदूरों से भरी आयशर खंडवा से देड़तलाई की ओर जा रही थी। जिसमें कुछ मजदूर परिवार सवार थे। जबकि गन्ने से भरा ट्रक देड़तलाई से खंडवा की ओर जा रहा था। वाहन महाराष्ट्र पासिंग बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी है। तीन घायलों की स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गए। वहीं वाहन से लोग नीचे सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना के बाद वाहनों में सवार लोग रोते-बिलखते सहायता की गुहार लगाते नजर आए।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button