भोपाल

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया पुस्तक का विमोचन, सिंधी समाज की प्रमुख घटनाओं पर आधारित पुस्तक

भोपाल – सिन्धी प्रतिभाओं और सिन्धी संस्कृति की जानकारी देते पुस्तक ‘सिन्ध डाक जो सिलसिलो’ का विमोचन गृहमंत्री डॉ‍. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। सिन्धी साहित्यकार अशोक छाबड़िया ने इस पुस्तक को लिखने में 4 दशक की लंबी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि बहुत धैर्य और शांति के साथ वे इस पुस्तक को लिखने के लिए कार्य करते रहे। आखिरकार 2022 में यह किताब प्रकाशित होकर आप सबके सामने है।

 

सिंधी प्रतिभाओं से अवगत कराती है पुस्तक

इस पुस्तक में छाबड़िया ने भगवान झूलेलाल साईं, सिंधी समाज के स्वतंत्रता सेनानियों, धर्मगुरुओं, राजनेताओं, सिंधी संस्कृति, त्योहार, सिंधु घाटी सभ्यता, मोहनजोदड़ो सभ्यता सहित सिंधी समाज की प्रमुख घटनाओं पर आधारित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डाक टिकटाें की जानकारी और उससे जुड़े लोगों और घटनाओं की जानकारी दी है। पुस्तक सिंधी देवनागरी भाषा में लिखी गई है।

 

गागर में सागर

बड़िया ने कहा कि उन्होंने लंबी मेहनत के बाद गागर में सागर भरने का प्रयास किया है।पुस्तक में साधु वासवानी, हेमू कालानी, जयराम दास दौलत राम आचार्य कृपलानी, दादा लेखराज मल, सिंधु दर्शन, संत कंवरराम, संत शादाराम साहिब, द सिंध हॉर्स, कजूर पत्ता सिंध, दादी जानकी, भारतीय सिंधी फैशन और संत हिरदाराम पर विस्तार से जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान, फ्रांस, जापान, कोरिया, माली और ओमान में मोहनजोदड़ो पर जारी डाक टिकटों पर भी जानकारी इस पुस्तक में दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button