विश्लेषण

नाम के पहले अक्षर से जानिये देश की महिला मुख्यमंत्रियों का इतिहास 

देश में अब तक 13 राज्यों असम (Assam), बिहार (Bihar), दिल्ली (Delhi), गोवा,(Goa) गुजरात(Gujarat), जम्मू -कश्मीर(Jammu and Kashmir), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), ओडिशा(Odisha), पंजाब(Punjaba), राजस्थान(Rajasthan), तमिलनाडु(Tamilandu), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh), और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 16 महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।
सुश्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) कल (बुधवार, 5 मई को) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इन महिला मुख्यमंत्रियों में सुचेता कृपलानी(Sucheta Kriplani), नंदिनी सत्पति (Nandini Satpathy) , शशिकला काकोदर(Shashikala Kakodkar), अनवारा तैमूर (Anwara Taimoor), वीएन जानकी रामचंद्रन (VN Janki Ramchandran), जे जयललिता (J Jaylalitha), मायावती(Mayawati), राजिंदर कौर भट्टल (Rajinder Kaur Bhattal), राबड़ी देवी(Rabari Devi), सुषमा स्वराज (Sushama Swaraj), शीला दीक्षित(Sheila Dixit), उमा भारती (Uma Bharti), वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje), ममता बनर्जी, आनंदीबेन पटेल (Anandi Ben Patel) और महबूबा मुफ़्ती (Mehbooba Mufti) शामिल हैं।





इनमें से चार मुख्यमंत्री स अक्षर से हैं जिनमें सुचेता कृपलानी, शशिकला काकोदर, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित शामिल हैं। इनमें से 11 के नाम में अंग्रेजी का टी अक्षर शामिल है। इनमें से चार मुख्यमंत्री जनवरी महीने में पैदा हुई जिनमें शशिकला काकोदर, मायावती, राबड़ी देवी और ममता बनर्जी शामिल हैं। इनमें से दो मुख्यमंत्री 24 तारीख को पैदा हुई जिनमें अनवारा तैमूर और जयललिता शामिल हैं। वर्ष 1959 में तीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उमा भारती और महबूबा मुफ़्ती पैदा हुई।

पहली मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी 1908 में पैदा हुई जबकि महबूबा मुफ़्ती 1959 में पैदा हुई। सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री राबड़ी देवी 39 साल की उम्र में बनी जबकि सबसे ज्यादा उम्र की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल 73 साल में बनी। तीन राज्यों से दो मुख्यमंत्री बनी। तमिलनाडु से वीएन जानकी रामचंद्रन और जयललिता तथा उत्तर प्रदेश से मायावती और उमा भारती तथा दिल्ली से शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज का नाम शुमार है।सबसे ज्यादा पांच बार मुख्यमंत्री बनने का श्रेय जयललिता को गया। संयोग से भारत की पहली मुख्यमंत्री और इस समय वहां सत्ता संभालने जा रही महिलाओं में सुजेता कृपलानी और ममता बनर्जी हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button