प्रमुख खबरें

हिंदू संगठनों का राहुल गांधी के खिलाफ विरुद्ध प्रदर्शन

अपमानजनक टिप्पणी करने पर एफ आई आर की मांग

बुरहानपुर। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मध्यप्रदेश आगमन के साथ ही विरोध प्रदर्शन प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कमल टॉकीज तिराहे पर एकत्रित होकर राहुल गांधी के द्वारा हाल में स्वतंत्रता संग्रामी वीर सावरकर पर दिए विवादित बयान के विरोध में हंगामा व प्रदर्शन करने लग गए।
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष ठा प्रियांक सिंह ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा जिस काल कोठरी में वीर सावरकर जी को काला पानी की सजा प्राप्त हुई थी। और उन्होंने 27 वर्ष जेल में काट दिए। उस कालकोठरी में केवल 1 दिन राहुल गांधी बिता कर बताएं। हिंदू महासभा के दिनेश सुगंधी ने कहा वीर सावरकर पर अभद्र टिप्पणी करके जनभावनाएं भड़काने का काम राहुल गांधी ने किया है। जिससे भारतवर्ष की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। आशीष शर्मा, महेश चौहान एवं भूषण पाठक ने कहा महाराष्ट्र में राहुल गांधी ने महान स्वतंत्रता सेनानी स्वतंत्र वीर सावरकर की छवि धूमिल करके गलत तथ्य प्रेषित किए जिसके लिए उन्हें पूरे देश से माफी मांगना चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने के पश्चात सभी हिंदू संगठन सिटी कोतवाली थाने पहुंचे। एवं पुलिस प्रशासन से राहुल गांधी के विरुद्ध तत्काल एफ आई आर करने का अनुरोध किया। विरोध प्रदर्शन में हीरालाल माली, अजीत परदेसी, मयूर मराठा, बाल्या महाराज, अशोक कोली, भूषण सूर्यवंशी, देवा मराठा, मनोज महाजन, राजेश सावकारे, प्रकाश महाजन, मुकेश चौहान, दर्शन पाटिल, हेमंत दलाल, उमेश बारी, शुभम कोगे, शैलेश निंभोरे, एकनाथ प्रजापति, प्रवीण भोगरे, अशोक पाटिल, मोनू श्रीखंडे, मौजूद थे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button