मध्यप्रदेश

सीधी में कांग्रेस की डूबती नैया को बचाने आज दिग्विजय देंगे मंत्र

सीधी। मध्यप्रदेश का यह चुनावी साल है। कांग्रेस 2023 का विधानसभा चुनाव जीतने पूरा जोर लगा रही है। पार्टी का सबसे फोकस विंध्य क्षेत्र में है। इतना ही नहीं, विंध्य की विधानसभा सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार दौरे भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिग्गी एक बार फिर विंध्य क्षेत्र के दौरे पर गए हुए हैं। रीवा में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के बाद आज वह सीधी के दौरे पर जा रहे हैं। वह मझौली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक उन्हें जीत का मंत्र देंगे।

माना जा रहा है कि उनका ये अभियान कांग्रेसियों को एकजुट करने सहित भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने एवं इस क्षेत्र में भाजपा सरकार के नाकामी को लेकर वातावरण निर्माण को है। उनके इस कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एवं पूर्व मंत्री तथा सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल भी बराबर मौजूद रहेंगे। बड़े नेताओं का यह बड़ा सम्मेलन कही न कहीं बड़ा मायने रखता है। निश्चित रूप से यह कार्यक्रम कांग्रेस को संबल प्रदान करेगा।

दो गुटों में बटी धौहनी कांग्रेस को कैसे एकजुट कर पाएंगे दिग्गी
एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन की निगाह सीधी जिले की धौहनी विधानसभा में लगी है जिसे आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाई जा रही है उसी के तहत पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को धौहनी विधानसभा के तहसील मुख्यालय मझौली में कार्यक्रम आयोजित कर जीत का मंत्र देने उन्हें उतारा जा रहा है लेकिन लगातार तीन बार इस विधानसभा से पराजित होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी के लिए ऐसी स्थित नहीं बन पा रही है जिससे कहा जा सके कि इस बार कांग्रेस को जीत मिल सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दो गुटों में बटी धौहनी कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कैसे एकजुट कर पार्टी को विजय दिला पाएंगे।

टिकट वितरण को लेकर अभी भी बनी है असमंजस की स्थिति
सीधी जिले में टिकट वितरण को लेकर दो विधानसभा चुरहट एवं सिहावल में तो तय माना जा रहा है कि किसे कांग्रेस पार्टी टिकट देगी लेकिन दो ऐसे विधानसभा क्षेत्र सीधी एवं धौहनी हैं जहां टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस नेताओं में अभी असमंजस बना हुआ है। सीधी एवं धौहनी विधानसभा में कांग्रेस की हालत काफी कमजोर है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button