25.4 C
Bhopal

मप्र भाजपा के नए कप्तान बने हेमंत खंडेलवाल, धर्मेन्द्र प्रधान ने नाम का किया ऐलान, मोहन-वीडी ने कराया मुंह मीठा

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्यप्रदेश भजपा को नया बाॅस मिल गया है। बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल के नाम पर बुधवार को औपचारिक मुहर लग गई है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से केंद्रीय मंत्री व मप्र चुनाव प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हेमंत खंडेलवाल के नाम का ऐलान किया। प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने के पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वी. डी. शर्मा ने खंडेलवाल को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। बता दें कि हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें अध्यक्ष पद का चुनावी सर्टिफिकेट दिया गया।

इस मौके पर सीएम डाॅ. यादव और सांसद वीडी शर्मा के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं खंडेलवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई। इस दौरान मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मध्य प्रदेश के सघटन में नया अध्याय जुड़ रहा है। अध्यक्ष पद के लिए एक ही नाम आया है। उन्होंने बताया कि हेमंत खंडेलवाल सहज और गंभीर व्यक्तित्व के धनी हैं। हेमंत निष्ठवासी और किसी को कष्ट न देने वाले नेता हैं। पीएम मोदी और जेपी नड्डा की ओर से धर्मेंद्र प्रधान ने हेमंत खंडेलवाल को शुभकामनाएं दी। वहीं हेमंत खंडेलवाल ने बीजेपी अध्यक्ष बनने पर एमपी के कार्यकर्ताओं का आभार जताया हैं।

भाजपा सरकार ने बदली मप्र की स्थिति
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनी है। एमपी की स्थिति बीजेपी की सरकार ने बदली है। उन्होंने कहा कि डॉ मोहन के नेतृत्व में सरकार चलाई जा रही है। शिवराज सिंह चैहान देश की सेवा कर रहे हैं। माखन सिंह से लेकर हितानंद तक हमारे कुशल संघटक हैं। बता दें कि खंडेलवाल की साफ-सुथरी छवि, आरएसएस से जुड़ाव और सामान्य वर्ग से आने की पहचान ने उन्हें इस पद के लिए स्वाभाविक पसंद बना दिया। खंडेलवाल की नियुक्ति को संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक रणनीतिक निर्णय माना जा रहा है, जो भाजपा के वैचारिक मूल्यों और मौजूदा नेतृत्व की कार्यशैली के बीच तालमेल स्थापित करता है। उनके नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में है।

व्यक्तिगत और राजनीतिक पृष्ठभूमि
1964 में मथुरा में जन्मे हेमंत खंडेलवाल कानून स्नातक हैं और व्यवसाय से जुड़े रहे हैं। वे वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार खंडेलवाल के पुत्र हैं। 2008 में अपने पिता के निधन के बाद बैतूल से सांसद बने और 2013 में विधायक चुने गए। 2023 में उन्होंने एक बार फिर विधानसभा में वापसी की। उनकी 41 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। भाजपा खेमे में इसे अनुशासन और समन्वय का प्रतीकात्मक संदेश माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि खंडेलवाल की नियुक्ति से भाजपा को एक स्थिर और समन्वित नेतृत्व मिलेगा ।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे